Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur:कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड स्थित सिद्धार्थ होटल के नीचे दुकानों में बने एटीएम से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि वह दिन दहाड़े एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि कैमरों को घुमाकर आरोपी ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन पास ही स्थित दूसरी दुकान में सीसीटीवी फुटेज देख रहे दुकानदार ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)
व्यापारी रवि गर्ग का उनकी ही दुकान के पास ही हितैची कंपनी का एटीएम है, जिसकी फ्रेचआईजी उनके पास है। एटीएम में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनका प्रसारण उनकी दुकान में होता रहता है। शनिवार दोपहर एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर एटीएम में प्रवेश हुआ। उसने सबसे पहले एक एटीएम पर कागज का टुकड़ा चिपका दिया, जबकि दूसरे का मुंह ऊंपर कर दिया। इसके बाद उसने ईंट से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन यह घटना रवि गर्ग ने स्क्रीन पर देेख ली और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस मामले की कर रही जांच (Hapur Crime News)
बताया गया कि कोतवाली पुलिस ने आरोपी से घंटो पूछताछ की, आरोपी बार बार अपना नाम बदल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पल्लमपुरम से यहां रुपये निकालने आया था, लेकिन यहां आकर उसने गलती कर दी। रवि गर्ग ने बताया कि आरोपी पहले भी एटीएम में आ चुका है और मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए फुटेज में कैद हुआ है, हालांकि उस दौरान उसके जाने के बाद उन्होंने फुटेज चैक की थी, जिसके कारण वह बच गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



