ग्रेटर नोएडा: हत्याकांड में पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 8 नवंबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। वहीं मामले में शामिल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ग्रेटर नोएडा, 8 नवंबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 3 नवंबर की है, जब पीड़ित के अनुसार उसका छोटा भाई गौरव अपने मित्र लव कुमार के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल, तिगरी के पास बने मकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपियों में शामिल सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर, निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली, अपने साथियों के साथ कार में आए।

- Advertisement -

आरोपियों ने गौरव के मित्र लव कुमार को जबरन ले जाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब गौरव अपने मित्र को बचाने आगे बढ़ा तो आरोपी सचिन ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो गौरव के पैर में लगी।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लव कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि गौरव का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शनिवार को आरोपियों की तलाश में दबिश दी और चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते पर नर्सरी के पास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पंकज वाल्मीकि निवासी खेरली हाफिजपुर, थाना दनकौर; संजय, निवासी जीडीए कॉलोनी, गौर सिटी-2; नितिश भाटी उर्फ जादू, निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली; अभिषेक भाटी, निवासी ग्राम चक्रसैनपुर, दादरी; और रितिक भाटी, निवासी ग्राम चक्रसैनपुर, दादरी शामिल हैं।

- Advertisement -

फिलहाल, जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पंकज वाल्मीकि का आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और दनकौर थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडागर्दी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य अभियुक्त सचिन गुर्जर व अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News