CLOSE

कोहरे का कहर:सिंभावली में तीन वाहन टकराए

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज सिंभावली: कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सिंभावली थाना क्षेत्र में रोडवेज की एक बस समेत तीन वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना होने के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

दिल्ली-लखनऊ हाईवे -9 पर सिंभावली में स्थित किसान डिग्री कालेज के सामने सड़क किनारे खड़े गन्ने से भरे ट्राले के पीछे से एक ट्रक टकरा गया। जिसके बाद ट्रक के पीछे से एक पिकअप गाड़ी भी टकरा गई। जबकि उसके पीछे आ रही नोएडा डिपो की बस भी टकरा गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां से सर्विस रोड और फ्लाई ओवर के लिए रास्ता है। इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। पथ प्रकाश की भी यहां व्यवस्था न होना भी हादसे का कारण बन रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-