CLOSE

Delhi News: दिल्ली में बीच सड़क पर गुंडागर्दी, बुजुर्ग को कार से निकालकर बुरी तरह पीटा, VIDEO आया सामने

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Delhi News: दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके आलीगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीट रहा है। पीड़ित का नाम रघुराज सिंह बताया जा रहा है, जो अपनी कार से ऑफिस जा रहे थे जब उन पर हमला हुआ।

प्लॉट विवाद बना पिटाई का कारण (Delhi News)

पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 अक्टूबर को हुई। रघुराज सिंह अपनी कार से ऑफिस जा रहे थे, तभी मोहित नाम के एक युवक ने अपने साथियों के साथ उनकी कार रोकी। पहले तो उन्होंने कार का शीशा तोड़ा, फिर रघुराज को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि रघुराज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

इस घटना का कारण एक पुराना प्लॉट विवाद बताया जा रहा है। मोहित ने दो साल पहले आलीगांव में एक प्लॉट खरीदा था और उस पर निर्माण करवाया था, लेकिन डीडीए ने इसे तोड़ दिया। मोहित को शक था कि रघुराज ने डीडीए में इसकी शिकायत की थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

- Advertisement -

पुलिस ने दर्ज किया मामला (Delhi News)

घटना के बाद दिल्ली के सरिता विहार थाने में मोहित और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर बेखौफ होकर बुजुर्ग को पीट रहे हैं। जब आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी।

सोशल मीडिया पर आक्रोश (Delhi News)

वायरल वीडियो ने लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गुंडागर्दी की निंदा कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना दिल्ली में बढ़ती गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-