Crime यूपी पुलिस के दरोगा की शर्मनाक हरकत , शादी से इनकार करने पर वायरल की लड़की की अश्लील वीडियो

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Crime Khabarwala 24 News Aligarh : यूपी के जनपद अलीगढ़ के इगलास थाने में तैनात एक दरोगा ने मथुरा जनपद की युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती की ससुराल में अश्लील फोटो भेज दिया। दरोगा की इस हरकत की युवती ने शिकायत पर महिला थाने में दरोगा व एक महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

मथुरा निवासी युवती ने पिछले दिनों एसपी देहात से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि 2021 में थाना अतरौली में तैनात दरोगा सचिन खुद फोन के जरिए संपर्क में आया। कुछ दिनों बाद ही युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। खुद को दरोगा ने उसी जाति का बताया था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बन गई। दरोगा ने शारीरिक संबंध बना लिए। इसी बीच दरोगा ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। बाद में पता चला कि दरोगा उस जाति का नहीं है। शराब का सेवन भी करता है। इस पर युवती पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दरोगा ने युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। कहा कि अगर शादी नहीं करनी है तो दस लाख रुपए देने होंगे। बताया गया कि इसी बीच इसी बीच युवती के परिजनों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। इस पर गुस्साए दरोगा ने युवक के मोबाइल पर फोटो भेज दिए। आरोप है कि इस पूरे मामले में दरोगा ने एक महिला सिपाही का भी सहयोग लिया। इस पर युवती का वहां से रिश्ता टूट गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात ने महिला थाने को जांच सौंप दी। दरोगा सचिन और अज्ञात महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-