Khabarwala 24 News Hapur : Crime News महिला थाना स्थित मिडिएशन सेंटर में काउंसलिंग के लिए पति पत्नी पहुंचे। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में दोनों में मारपीट हो गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला (Crime News)
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी सीमा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने पति मोनू और ननद रूबी के साथ महिला थाने गई थी। जहां मिडिएशन सेंटर में पति के साथ उसकी काउंसलिंग थी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उबारपुर निवासी पति अनिल ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। किसी तरह वह बच सकी और आरोपी पति मौके पर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
लोगों ने मामला कराया शांत (Crime News)
बताया गया कि इस दौरान जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच बचाव कराया। पीड़िता ने इस संबंध में पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





