CLOSE

(Crime News) संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: (Crime News)कोतवाली सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ मिला है। सुबह के समय जब पड़ोसियों ने यह दृश्य देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले 23 वर्षीय निरंजन काटकर जिला रामपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां काम करते थे। निरंजन के मामा गणेश पाटिल सर्राफा बाजार में सोना गलाने का काम करते हैं। होली पर निरंजन अपने मामा के आर्य नगर स्थित आवास पर आया था। होली मनाने के बाद गणेश पाटिल व्यापार के सिलसिले में बनारस गए हुए हैं।

मंगलवार की सुबह निरंजन का फांसी पर लटका शव घर के तीसरी मंजिल पर घर के बाहर लटका हुआ मिला। बताया गया कि निरंजन के सीधे हाथ पर धारदार हथियार से नस कटी हुई थी। आसपास के लोगों ने उसका शव लटका हुआ देखकर शोर मचा दिया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Khabarwala24NewsHapur

कोतवाली सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ मिला है। सुबह के समय जब पड़ोसियों ने यह दृश्य देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले 23 वर्षीय निरंजन काटकर जिला रामपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां काम करते थे। निरंजन के मामा गणेश पाटिल सर्राफा बाजार में सोना गलाने का काम करते हैं। होली पर निरंजन अपने मामा के आर्य नगर स्थित आवास पर आया था। होली मनाने के बाद गणेश पाटिल व्यापार के सिलसिले में बनारस गए हुए हैं।

- Advertisement -

मंगलवार की सुबह निरंजन का फांसी पर लटका शव घर के तीसरी मंजिल पर घर के बाहर लटका हुआ मिला। बताया गया कि निरंजन के सीधे हाथ पर धारदार हथियार से नस कटी हुई थी। आसपास के लोगों ने उसका शव लटका हुआ देखकर शोर मचा दिया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-