(Crime News)सट्टे का वीडियो वायरल होने पर मची अफरा तफरी, पुलिस, पांच आरोपी दबोचे

Khabarwala24New,Hapur Crime News : अवैध सट्टा लगाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायल होने के बाद पुलिस में अफरा तफरी मच गई। कोतवाली व थाना देहात पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सट्टा व जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24New,Hapur Crime News अवैध सट्टा लगाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायल होने के बाद पुलिस में अफरा तफरी मच गई। कोतवाली व थाना देहात पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सट्टा व जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहे कई लोग नंबरों पर सट्टा लगा रहे हैं। वहीं, सट्टे की हार-जीत के बाद रुपयों का लेन-देन करते दिख रहे हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि वीडियो मीनाक्षी रोड के रहने वाले राजेंद्र उर्फ राय के घर की है। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित के घर पर छापा मारा। घर पर सट्टा खेलते थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला असगरपुरा के रहने वाले दीपक व प्रवीन को 10400 रुपये, ताश की गड्डी और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना देहात पुलिस ने मोहल्ला हसजसपुरा के रहने वाले प्रवीण,आशु व अंकित को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। इनके पास से 2300 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News