Crime News Hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप

Khabarwala 24 Crime News Hapur : सदर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर स्थित एक होटल में मेरठ जनपद के एक थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Crime News Hapur : सदर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर स्थित एक होटल में मेरठ जनपद के एक थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जनपद मेरठ के एक गांव की रहने एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री हापुड़ शहर के एक कालेज में 11वीं की छात्रा है। शनिवार सुबह छात्रा अपने कालेज के लिए आ रही थी। तभी पड़ोस के गांव का रहने वाला आयुष नाम का एक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में ले आया। जहां पर उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने और किसी से घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता का पिता सदर कोतवाली पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -

गैंगरेप की घटना का पता लगने पर पुलिस हरकत में आ गई और आनन फानन में घटनास्थल पहुंची। जहां पर साक्ष्य एकत्रित करने के बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप Crime news hapur दिल दहलाने वाली वारदात: 11 वीं की छात्रा से हापुड़ के एक होटल में गैंगरेप

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News