Crime news:अदालत के आदेश पर कई संगीन धाराओं में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News HapurCrime news:होली के त्यौहार पर कुछ आरोपितों घर में घुसकर सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों व उनके माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। लूटपाट के साथ आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के घर पर पथराव भी किया था। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 12 नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ला की युवती ने बताया कि आठ मार्च को होली के अवसर पर पीड़िता परिवार संग त्यौहार मना रही थी। इस दौरान पांच लोग उसके घर में घुस आए थे। आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। दोनों को शोर सुनकर माता पिता मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया था। इससे गुस्साए आरोपियों ने अपने पक्ष के कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया था। आरोपियों ने पीड़ित के पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था।

इतना ही नहीं आरोपियों ने माता के गले से सोने की चेन और पिता की जेब से कई हजार रुपये लूट लिए थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के घर पर पथराव भी किया था। हमले में पीड़िता उसकी बहन, माता और पिता घायल हुए थे। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। इंसाफ के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के अादेश पर 12 नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-