ATM Card Trap Scam : ठगी का नया तरीका हुआ शुरू, जानें क्या है ATM कार्ड ट्रैप स्कैम जो खाली कर रहा लोगों का अकाउंट

Khabarwala 24 News New Delhi : ATM Card Trap Scam इंटरनेट बैंकिंग की सेवाएं ग्राहकों को मिलती हैं लेकिन इसमें धोखाधड़ी होने का खतरा बना रहता है इसलिए बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को अवेयर करने के लिए गाइडलाइंस जारी करते रहते हैं। इस बीच ATM से ठगी का नया तरीका सामने आया है। इस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : ATM Card Trap Scam इंटरनेट बैंकिंग की सेवाएं ग्राहकों को मिलती हैं लेकिन इसमें धोखाधड़ी होने का खतरा बना रहता है इसलिए बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को अवेयर करने के लिए गाइडलाइंस जारी करते रहते हैं। इस बीच ATM से ठगी का नया तरीका सामने आया है। इस ठगी को एक जालसाजी समूह अंजाम दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जालसाजों का एक गिरोह ग्राहकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड को मशीन में फंसाकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा कर रहा है।

जानें क्या है ATM कार्ड ट्रैप स्कैम? (ATM Card Trap Scam)

रिपोर्ट के मुताबिक, एटीएम में स्कैम करने वाला एक गिरोह दिल्ली में बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम में छेड़छाड़ कर रहा है। जालसाज बिना सिक्योरिटी वाले एटीएम के कार्ड रीडर में छेड़खानी करते हैं और घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को पेंट कर देते हैं। जो शख्स पैसे निकालने के लिए एटीएम में जाता है उसका कार्ड उसमें फंस जाता है।

- Advertisement -

पिन उनके पास पहले से होता है (ATM Card Trap Scam)

इस घटना के कुछ क्षण बाद ही जालसाजों के समूह का कोई शख्स उस व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आता है। वह शख्स से दोबारा अपना पिन दर्ज करने के लिए कहता है। इसी दौरान जब एटीएम यूजर अपना पिन दोबारा यूज करता है कार्ड तब भी मशीन में फंसा रह जाता है। स्कैमर्स पीड़ित को बैंक कर्मी को मदद के लिए कहते हैं। इसी दौरान वे उनके अकाउंट को खाली करने का प्रयास करते हैं क्योंकि पिन उनके पास पहले से ही होता है।

क्या है इससे बचाव का तरीका? (ATM Card Trap Scam)

हमेशा अच्छी रोशनी वाले एटीएम में जाएं और देखें कि उसमें सिक्योरिटी गार्ड है या नहीं। कम मेंटेनेस वाले एटीएम धोखाधड़ी के शिकार ज्यादा होते हैं। यह धोखेबाजों को आसानी से भागने का मौका देते हैं। एटीएम रूम के आस-पास संदिग्ध डिवाइसेज की मौजूदगी को चेक करें। अंजान लोगों की मदद लेने से बचें अपने लेनदेन पर खुद ही ध्यान दें। अवेयर रहें और अपना पिन इंटर करते समय मशीन के कीपैड को ढककर रखें। अपने पिन को सेफ न रखने पर आपका एटीएम कार्ड स्किमिंग भी हो सकता है। अपनी बैंक डिटेल्स को नियमित तौर पर चेक करते रहें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News