CLOSE

Amroha Crime News अमरोहा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने लगाया आरोप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Amroha Crime News जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटौरी निवासी दिव्यांग गौरव(26) की जिला अमरोहा के कांकाठेर स्थित एक फैक्ट्री में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। मृतक का साथी अमरोहा पुलिस को बिना सूचना दिए एंबुलेंस से शव को लेकर गांव पहुंच गया। इस पर मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हाफिजपुर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव को वापस कांकाठेर भिजवाया है।

क्या है पूरा मामला (Amroha Crime News)

गांव निवासी किशनलाल ने बताया कि उसका पुत्र गौरव करीब एक वर्ष से जिला अमरोहा के कांकाठेर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह गौरव के साथ काम करने वाला युवक रईस उसके शव को एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंचा था। रईस ने पूछताछ में बताया कि बुधवार की रात गौरव खाना खाकर सो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उसने उसे उठाया, लेकिन वह नहीं उठा। इस पर वह कांकाठेर स्थित एक अस्पताल में उसे ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमरोहा वापस भिजवाया शव (Amroha Crime News)

इसके बाद वह अमरोहा पुलिस को बिना सूचना दिए बिना शव को एंबुलेंस के लेकर गांव आया था। इसके बाद मृतक के परिजन सहित ग्रामीण भडक़ उठे और फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को गौरव की मौत कांकाठेर में हुई है, वहीं, कार्रवाई होगी कहते हुए शांत कराया और शव को वापस अमरोहा भिजवाया।

- Advertisement -

क्या कहती है पुलिस (Amroha Crime News)

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गौरव की मौत जिला अमरोहा के कांकाठेर में होना बताया गया है। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के साथ शव को कांकाठेर भिजवाया गया है। मामला कांकाठेर का है, वहीं की पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।

Amroha crime news अमरोहा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने लगाया आरोप Amroha crime news अमरोहा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने लगाया आरोप Amroha crime news अमरोहा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने लगाया आरोप Amroha crime news अमरोहा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने लगाया आरोप

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-