CLOSE

Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Accident Khabarwala 24 Hapur Crime News : (गौरव शर्मा) बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार एक परिवार को दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक कार ने बाइक से सड़क पर गिरी दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। मौत की खबर सूचना परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी निवासी भूरे की ससुराल कुचेसर चौपला में है। सोमवार को भूरे अपनी पत्नी गीता, दो बच्चे आस्था और युवराज के अलावा पड़ोस में रहने वाली कमलेश के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कुचेसर चौपला आ रहा था। जब वह कुचेसर रोड चौपला के पास पहुंचा तो अचानक एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे के बाद परिवार के लोग सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक एक कार ने गीता और कमलेश को बुरी तरह से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिन्होंने घायलों को पुलिस की मदद से नगर के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।

अपनी ससुराल में कार्यक्रम कराने के लिए आ रहा था भूरे

जानकारी मिली है कि भूरे ने अपनी ससुराल में आस्था और युवराज के लिए नवरात्र के पावन पर्व पर कुछ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना था। इसलिए सोमवार को वह अपनी पत्नी दो बच्चों और पड़ोसी महिला के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिस कारण पलभर में खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया।

Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत Accident बाइकों की टक्कर के बाद कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-