नई दिल्ली, 5 नवंबर (khabarwala24)। व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के केस में नया अपडेट आया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक्ट्रेस की कंपनी में काम करने वाले चार पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। चार में से एक का बयान दर्ज किया जा चुका है।
बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को समन भेजा गया है। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कंपनी का एक कर्मचारी शाखा के सामने पेश हो चुका है और उसका बयान भी दर्ज हो चुका है, जबकि तीन कर्मचारियों का पेश होना बाकी है। उन तीनों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज कराया जाएगा। ये चारों कर्मचारी कंपनी में पहले काम करते थे।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीम उन पहलुओं की जांच कर रही है कि क्या वाकई राज कुंद्रा की कंपनी के पास ग्राहकों का इतना ऑर्डर था, जिसको पूरा करने के लिए राज कुंद्रा को व्यवसायी से 60 करोड़ रुपए का लोन लेना पड़ा और टैक्स की बचत के लिए लोन को निवेश के तौर पर दिखाया था।
साथ ही टीम कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट सप्लायरों और एडवर्टाइज देने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी। अगर पूछताछ में कुछ संदिग्ध सामने आता है तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से दोबारा पूछताछ की जाएगी।
आर्थिक अपराध शाखा ने कर्मचारी से कंपनी से जुड़े सवाल किए। शाखा ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी कैसे दी जाती है। सैलरी का हिस्सा कंपनी की होने वाली कमाई से दिया जाता था या सैलरी का पैसा कहीं और से भी लाया जाता था? क्या दफ्तरों की फर्निशिंग में 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे?
जांच शाखा दफ्तरों की फर्निशिंग करने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी। इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहकर याचिका को ठुकरा दिया था कि पहले धोखाधड़ी का पैसा भरें और फिर जहां जाना है, वहां जाएं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


