विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

खबरwala 24 न्यूज सिंभावली: पुलिस ने शनिवार रात्रि गश्त के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से उत्तराखंड से चोरी किया गया आठ क्विंटल तार, एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात्रि पुलिस टीम शांति व्यवस्था […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज सिंभावली: पुलिस ने शनिवार रात्रि गश्त के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से उत्तराखंड से चोरी किया गया आठ क्विंटल तार, एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात्रि पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस टीम थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर मध्य गंगा नहर रेगुलेटर के निकट पहुंची तो जंगल में एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी देखी। जिसमें से एक युवक उतर कर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने युवक को रोककर जंगल में खड़े होने की जानकारी की तो वह पुलिस को देख कर घबरा गया और वहां से भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे युवक को मौके से पकड़ लिया ,जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

गिरफ्तार किए गए आरोपित दिल्ली के बुद्ध विहार आर 21 फेस एक मे रहने वाला मुनीर, दयालपुर स्थित श्री राम कालोनी मकान नंबर 297 गली नंबर दो में रहने वाला मोहम्मद अलीम है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गाड़ी में रखा 8 क्विंटल बिजली का तार उत्तराखंड के हल्द्वानी से चोरी किया था, जिसको वह दिल्ली ले जाकर बेचने जा रहे थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News