खबरवाला 24 न्यूज गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रहने वाले कुछ लोगों ने गांव के ही कब्रिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान बना ली। इस मामले में लेखपाल ने नौ लोगों के खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम पलवाड़ा ने कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से दुकान बना ली थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर बुधवार को तहसीलदार विवेक भदौरिया भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कराई गई थी। लेखपाल ने इस संबंध में संबंधित आरोपियों को भूमि पर कब्जा न करने और किए गए कब्जे को खाली किए जाने के लिए नोटिस भी दिया गया। इसके बावजूद आरोपियों ने कब्जे को खाली नहीं किया। उसके बाद आराेपितों ने धीरे धीरे कर संबंधित भूमि पर पक्का निर्माण कराते हुए दुकानों को बना दिया।
क्या दर्ज कराया मुकदमा
इस मामले में लेखपाल ने बहादुरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि ग्राम पलवाडा परगना पूठ तहसील गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड के खसरा संख्या 865 रकबा 0.2780 है जो राजस्व अभिलेखो मे श्रेणी 6 ( 3 ) कब्रिस्तान दर्ज है ।जिसके आंशिक रकबे पर हामिद, जाहिद, वाहिद, खालिद, राशिद, शाहिद, वारिद, वारिस, आमिर ने पक्की दुकान बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है । जिनको पूर्व मे भी उनके द्वारा इस सम्बन्ध अवगत कराया गया था परन्तु उसके बावजूद भी उक्त लोग अवैध कब्जा कर रहे है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


