CRIME NEWS:.युवक के सिर पर वार कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24NewsHapur CRIME NEWS:गाली-गलौज का विरोध करने पर एक आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान युवक घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन ने युवक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur CRIME NEWS:गाली-गलौज का विरोध करने पर एक आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान युवक घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला शिवगढ़ी के अंकुश कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह मेरठ रोड से अपने घर लौट रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर पीड़ित ने कुछ आरोपित एक पकोड़ी वाले की दुकान के सामने खड़े होकर उसके भाई राजन के साथ गाली गलौज करते देखा। पीड़ित ने आरोपितों का विरोध किया। इससे गुस्साए शिवगढ़ी निवासी राहुल ने राजन के सिर पर लगातार ईंट से वार कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित ने राजन को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बाद में पीड़ित स्वजन के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले में राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Crime news:. युवक के सिर पर वार कर किया घायल, मुकदमा दर्ज Crime news:. युवक के सिर पर वार कर किया घायल, मुकदमा दर्ज Crime news:. युवक के सिर पर वार कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News