खाई मोहल्ले में छज्जे का मलवा गिरने से बच्चे की मौत

Khabarwala24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाई में एक आठ वर्षीय बच्चे की छज्जे का मलवा गिरने से मौत हो गई। हादसे से परिजन में कोहराम मच गया।   जानकारी के अनुसार मोहल्ला खाई निवासी संजय फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी निशा, पुत्री काव्य (10 वर्ष), लक्ष (8 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाई में एक आठ वर्षीय बच्चे की छज्जे का मलवा गिरने से मौत हो गई। हादसे से परिजन में कोहराम मच गया।

Crowd of people on the spot
Crowd of people on the spot

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मोहल्ला खाई निवासी संजय फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी निशा, पुत्री काव्य (10 वर्ष), लक्ष (8 वर्ष) व देव (4 वर्ष ) हैं। बताया बताया गया कि मंगलवार को संजय नौकरी पर गया था, जबकि अन्य परिजन घर पर थे। घर के पास ही कल्ले का मकान है। जिसका मकान जर्जर हालत में पड़ा है। उसकी पत्नी घर पर ही परचून की दुकान करती है। कल्ले के भाई ने देखा कि मकान का एक छज्जा गिरने को तैयार है इस पर वह उसे टुड़वाने लगा। इसी बीच संजय का अाठ वर्ष पुत्र लक्ष परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचा तो छज्जे का मलवा उस पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल गया है। आनन फानन में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

इस हादसे से जहां परिजन में कोहराम मच गया वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News