स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

खबरवाला 24न्यूज सिंभावली: हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस एम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पूर्व सांसद कवंर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24न्यूज सिंभावली:

हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस एम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पूर्व सांसद कवंर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। वार्षिकोत्सव के मौके पर प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा बारह तक के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्र छात्राओं को मंत्री ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

क्या बोले कैबिनेट मंत्री

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देवस सिंह ने कहा कि उन्हें एक बार फिर उस महापुरुष की भूमि पर आने का अवसर मिला। जिनका जीवन गांव, गरीब, किसान को समर्पित रहा। वह इस मिट्टी में जन्में किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मरण कर उन्हें नमन करते हैं। मेरा विश्वास है कि यहां बैठा एक एक बच्चा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की तरह अपने क्षेत्र और समाज का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेगा। चौधरी चरण सिंह की इच्छा थी कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शिक्षित हो, उनकी इच्छा को पूरा करने का काम स्वर्गीय महावीर सिंह ने किया। जिनकी प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज जो भारत हमारे सामने हैं उसके निर्माण के लिए चौधरी चरण सिंह, महाराजा सूरज मल, सर छोटू राम जी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य महापुरुषों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर्ष है कि इन सभी महान व्यक्तियों के सम्मान के लिए केंद्र में मोदी और राज्य में योगी सरकार सैदव प्रतिबद्ध रहते हैं। अगर हमारा बच्चा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर निश्चित रूप से चलेगा तो हमारा भारत कुछ वर्षों में विश्व गुरु बनेगा।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक संजय कुमार, संदीप कुमार नीटू, प्रधानाचार्य ग्रीष्मा कपूर, पूर्व विधायक कमल मलिक, राजेश पंडित, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, डाक्टर नीलम, अंकुर सिरोही, डा जसवीर सिंह सिधू, धर्मजीत सिंह, राजीव शर्मा,अनिल गोयल, हाजी रहीश अादि मौजूद रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News