CLOSE

शराब की दिल्ली में 24 से 31 दिसंबर के बीच हुई रिकार्ड बिक्री

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज दिल्ली: क्रिसमस की पूर्व संध्या से लेकर नए साल की पूर्व संध्या तक दिल्लीवासियों ने 218 करोड़ रुपये से अधिक की एक करोड़ से अधिक शराब की बोतलें खरीदीं।

आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक 20.30 लाख शराब wine की बोतलें बिकीं, जो करीब 45.28 करोड़ रुपये की थीं। 24 से 31 दिसंबर तक दिल्ली में विभिन्न प्रकार की शराब की रिकॉर्ड 1.10 करोड़ बोतलें बेची गईं, जिनमें ज्यादातर व्हिस्की थीं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में दिल्ली में 13.8 लाख शराब की बोतलों की औसत बिक्री हुई थी, जो पिछले तीन वर्षों में साल के अंत में हुई सबसे अधिक बिक्री है। दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2022 में शराब उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर से 560 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में दिल्ली में 2019 में 12.55 लाख, 2020 में 12.95 लाख और 2021 में 12.52 लाख और 2022 में 13.77 लाख शराब की बोतलें बिकीं।

- Advertisement -

दिल्ली सरकार के चार उपक्रमों द्वारा संचालित लगभग 550 शराब की दुकानों के माध्यम से शहर में शराब बेची जा रही है। शहर में 900 से अधिक होटल, पब और रेस्तरां के ‘बार’ में भी शराब मिलती है। आबकारी विभाग ने रिकॉर्ड बिक्री के साथ 2022 का अंत किया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-