Khabarwala 24 News New Delhi : Good Earning Through Farming अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट का नाम बताएंगे जिसकी साल भर डिमांड बनी रहती है। हम बात कर रहे हैं जीरा की खेती (Cumin Farming) के बारे में । भारत के सभी रसोई घरों में जीरा आमतौर पर पाया जाता है। जीरे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसकी मांग दोगुना हो जाती है।
Good Earning Through Farming जीरे का पौधा लगभग 30 डिग्री के तापमान में सूखी रेतीली दोमट मिट्टी पर उग आता है। जीरे की फसल को पकने में करीब 110-115 दिन लगते हैं। पौधे की ऊंचाई 15 से 50 सेमी होती है। यह कारोबार की नजर से बेहद खास है। भारत में जीरा अक्टूबर से नवंबर तक बोया जाता है और फरवरी में काटा जाता है। ताजा फसल आम तौर पर मार्च के दौरान बाजार में पहुंच जाती है।
जीरे की अच्छी किस्में (Good Earning Through Farming)
Good Earning Through Farming जीरे की खेती के लिए हल्की और दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है। ऐसी मिट्टी में जीरे की खेती आसानी से की जा सकती है। बुआई से पहले यह जरूरी है कि खेत की तैयारी ठीक ढंग से की जाए। जिस खेत में जीरे की बुआई करनी है, उस खेत से खरपतवार निकाल कर साफ कर लेना चाहिए।
Good Earning Through Farming जीरे की अच्छी किस्मों में तीन वेरायटी का नाम प्रमुख हैं। आरजेड 19 और 209, आरजेड 223 और जीसी 1-2-3 की किस्मों को अच्छा माना जाता है। इन किस्मों के बीज 120-125 दिन में पक जाते हैं। इन किस्मों की औसतन उपज प्रति हेक्टेयर 510 से 530 किलो ग्राम है। लिहाजा इन किस्मों को उगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है।
जीरे से अच्छी कमाई (Good Earning Through Farming)
Good Earning Through Farming देश का 80 फीसदी से अधिक जीरा गुजरात और राजस्थान में उगाया जाता है। राजस्थान में देश के कुल उत्पादन का करीब 28 फीसदी जीरे का उत्पादन होता है। अब बात करें उपज और इससे कमाई की तो जीरे की औसत उपज 7-8 क्विंटल बीज प्रति हेक्टयर हो जाती है। जीरे की खेती में करीब 30,000 से 35,000 रुपये प्रति हेक्टयर खर्च आता है।
Good Earning Through Farming अगर जीरे की कीमत 100 रुपये प्रति किलो भाव मानकर चलें तो 40000 से 45000 रुपये प्रति हेक्टयर शुद्ध लाभ हासिल किया जा सकता है। ऐसे में अगर 5 एकड़ की खेती में जीरा उगाया जाए तो 2 से सवा दो लाख रुपये की कमाई की जा सकती है।


