CLOSE

Agriculture Business दो भाइयों का कमाल, खुद के लिये अनोखा बिज़नेस खोजा, ‘Yacon’ की खेती से सिक्किम के 500 किसान हो रहे मालामाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Agriculture Business साल 2016, सिक्किम ने देश के सबसे पहले ऑर्गेनिक राज्य होने का ख़िताब हासिल किया। इसके साथ ही यहां के किसानों की जिम्मेदारी और चुनौतियाँ भी बढ़ गईं। यह बात तो तय थी कि ऑर्गेनिक होने के कारण यहां की फसलें औसतन महंगी होगी, इसलिए जरूरी था कि ऐसी फसल का चुनाव किया जाए जिसका किसानों को सही दाम मिल सके। सिक्किम के दो भाई अभिमन्यु और अभिनन्दन ढकाल ने एक लुप्त होती फसल को बचाकर न सिर्फ अपने लिए एक अनोखा बिज़नेस खोजा, बल्कि 500 किसानों को आठ गुना मुनाफा कमाने का मौका भी दिया है। आज Earthier सिक्किम की एक मात्र याकॉन सिरप बनाने वाली कंपनी है। इतना नहीं यह सिरप सिक्किम से निकलकर भारत के अलावा दुनिया के 25 देशों तक भी पहुंच चुका है।

फायदों और इसे उगाने की भी तकनीक का पता लगाया (Agriculture Business)

इस बात को समझा सिक्किम में दो भाई अभिमन्यु और अभिनंदन ढकाल ने। उन्होंने कुछ ऐसी फसलों के बारे में लोगों को बताया जो न सिर्फ अनोखी हैं बल्कि सिर्फ सिक्किम में ही उगाई जा सकती हैं। उन्होंने करीब साल भर की रिसर्च के बाद याकॉन, शिटाकी मशरूम के फायदों और इसे उगाने की तकनीक का पता भी लगा लिया।

ब्लड शुगर को प्राकृतिक रुप से नियंत्रित करता सुपर फ़ूड (Agriculture Business)

अभिमन्यु ने बताया, “यहां पर ज़्यादातर किसान पहले अदरक और हल्दी उगा रहे थे। इसे वे लम्बे-लम्बे समय तक लगाते थे। Yacon उसके वनस्पत 10 गुना ज़्यादा फल दे देता है। साथ ही यह एक सुपर फ़ूड है जो ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करता है।

- Advertisement -

सिक्किम की एक मात्र याकॉन सिरप बनाने वाली कंपनी (Agriculture Business)

किसानों को इसके प्रति जागरूक करना आसान काम नहीं था। शुरुआत में उन्होंने कुछ किसानों के साथ काम शुरू किया और उन्हें फसल का सही भाव देने का वादा भी किया। एक छोटी प्रोसेसिंग यूनिट में याकॉन का सिरप बनाना शुरू किया और एक प्राकृतिक विकल्प के रूप में पेश किया। इस तरह शुरू हुआ उनका ब्रांड- Earthier।

सोशल मीडिया के ज़रिए अपना प्रोडक्ट लोकप्रिय बनाया (Agriculture Business)

समय के साथ, उन्होंने आसपास के कृषि केंद्रों और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाने का काम शुरू किया। उनकी इन्हीं कोशिशों से आज याकॉन का सिरप कई लोग नियमित रूप से खरीदने लगे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-