Updated Karizma XMR 210 हीरो चुपके से लlई नई करिज्मा, दमदार डिस्प्ले और बेहतरीन फीचर्स, जानिए डिटेल

Khabarwala 24 News New Delhi : Updated Karizma XMR 210 हीरो मोटोकॉर्प ने 2024 EICMA इवेंट में अपडेटेड करिज्मा 210 को पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए किसी तरह का इवेंट नहीं रखा, बल्कि अपडेटेड करिज्मा XMR 210 को डिस्प्ले पर रखा है। अपडेटेड करिज्मा XMR 210 के फोटोज से साफ है कि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Updated Karizma XMR 210 हीरो मोटोकॉर्प ने 2024 EICMA इवेंट में अपडेटेड करिज्मा 210 को पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए किसी तरह का इवेंट नहीं रखा, बल्कि अपडेटेड करिज्मा XMR 210 को डिस्प्ले पर रखा है। अपडेटेड करिज्मा XMR 210 के फोटोज से साफ है कि इसमें दो बड़े अपग्रेड किए गए हैं, जो सस्पेंशन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर नजर आते हैं। 2025 करिज्मा XMR 210 में गोल्डन पेंट से ढके अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स हैं।

फुल-कलर TFT स्क्रीन मिलेगी (Updated Karizma XMR 210)

इस नए एडिशन से मोटरसाइकिल की ओवरऑल हैंडलिंग कैपेसिटी और राइड क्वालिटी में सुधार होने की संभावना है। इसमें नया ग्रे पेंट स्कीम भी शामिल किया गया है। बाइक में दूसरा एडिशन इंस्ट्रूमेंटेशन था। इस नए मॉडल में फुल-कलर TFT स्क्रीन है, जो Xpulse 210 में भी देखी गई है। मौजूदा मॉडल में LCD फॉर्मेट है, जो ज्यादा और बेहतर डिटेल देती है। हालांकि, फुल-कलर स्क्रीन के साथ, करिज्मा XMR 210 ज्यादा बेहतर दिखाई देगी।

इंजन में बदलाव की उम्मीद कम (Updated Karizma XMR 210)

अभी इसके इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। यह भी नहीं पता है कि इस पर कोई काम किया गया है या नहीं। फिर भी माना जा सकता है कि इसमें 210cc लिक्विड-कूल्ड मोटर मिलने की संभावना है, जो 25bhp का पावर और 20Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की कैपेबिल होगी। इस 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा सकता है।

2 लाख हो सकती है कीमत (Updated Karizma XMR 210)

हीरो अपडेटेड करिज्मा XMR को अगले साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। उम्मीद इस बात की है कि अगले इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ, इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपए तक हो सकती है। मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,79,900 रुपए है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News