Reva I Electric Car 3 लाख से भी सस्ती है ये इलेक्ट्रिक कार, सर्विस के लिए Maruti Suzuki के पार्ट्स आएंगे काम

Khabarwala 24 News New Delhi : Reva I Electric Car अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो ये कार आपके बजट में समा जाएगी। Reva i इलेक्ट्रिक कार की सर्विसिंग की भी टेंशन नहीं होगी। सर्विस के लिए आप मारुति सुजुकी के पार्ट्स को यूज कर सकेंगे। आपको मार्केट में इस कार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Reva I Electric Car अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो ये कार आपके बजट में समा जाएगी। Reva i इलेक्ट्रिक कार की सर्विसिंग की भी टेंशन नहीं होगी। सर्विस के लिए आप मारुति सुजुकी के पार्ट्स को यूज कर सकेंगे। आपको मार्केट में इस कार के पार्टस के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

कार में आपको कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं और ये एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किमी का सफर तय कर सकती है। इन दिनों सड़कों पर जितना जाम है तो भीड़भाड़ वाले इलाके में ये कार कामगर साबित होती है।

- Advertisement -

कार की सर्विसिंग (Reva I Electric Car)

रेवा आई एक हैचबैक कार है। इसमें तीन दरवाजें लगे हैं। इसमें फ्रंट सीट पर दो लोग बैठ सकते हैं और पीछे की सीट पर आपके बच्चे बैठ सकते हैं। कार्गो स्पेस बनाने के लिए पीछे की सीट्स को आप मोड़ भी सकते हैं। इस कार की बॉडी 99 प्रतिशत फाइबर की है। वैसे तो इस कार का मैकेनिज्म का काफी आसान है।

मार्केट में अवेलेबल (Reva I Electric Car)

आपको बस चार्ज करना है और चलाना है। एक समय के बाद ब्रेक पैड्स चेंज करने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन आप मारुति 800 के साथ चेंज कर सकते हैं। इस कार में लीथियम आयन बैटरी लगी है जोकि मार्केट में अवेलेबल है। अगर आपको कभी जरूरत भी पड़ती है तो आप इसे आसानी से ठीक करा सकते हैं।

रेवा आई के फीचर्स (Reva I Electric Car)

एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस कार में एयर कंडीशनर, व्हील कवर और फॉग लाइट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
इस कार की टॉप स्पीड की बात करें तो ये 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती थी।

- Advertisement -

डेली अपडाउन के लिए (Reva I Electric Car)

इस कार का ग्राउंड क्लियरेंस 150 मिलीमीटर है। ये कार शहर में डेली अपडाउन के लिए है बेहतर ऑप्शन हो सकती है। भारत में इलेक्ट्रिक कार की शुरुआत महिंद्रा ने की थी। साल 2001 में महिंद्रा ने पहली इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा रेवा को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था।

रेवा आई की कीमत (Reva I Electric Car)

अगर इस छोटू कार की कीमत की बात करें तो इसकी बेस मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.88 लाख रुपये है। इसके बाकी वेरिएंट्स की कीमत 3.76 लाख रुपये तक जाती है। ये कार कम समय में चार्ज होकर लंबी दूरी तय कर सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News