Ola Electric Company ने लॉस कम करने के लिए उठाया ये कदम, एक तरफ धड़ाधड़ हो रही नई लॉन्चिंग, दूसरी तरफ निकाले जा रहे लोग

Khabarwala 24 News New Delhi : Ola Electric Company ओला एक वक्त पर काफी सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल करने वाली कंपनी में से एक थी लेकिन सवाल ये है कि एक तरफ कंपनी कई स्कूटर्स लॉन्च कर रही है और दूसरी और छंटनी… फरवरी 2025 में कंपनी ने कुल 25 हजार यूनिट्स ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ola Electric Company ओला एक वक्त पर काफी सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल करने वाली कंपनी में से एक थी लेकिन सवाल ये है कि एक तरफ कंपनी कई स्कूटर्स लॉन्च कर रही है और दूसरी और छंटनी… फरवरी 2025 में कंपनी ने कुल 25 हजार यूनिट्स ही सेल किये, जो कि पिछले साल फरवरी की तुलना में 25.86 प्रतिशत से कम है।

वहीं, फरवरी 2024 में कंपनी ने कुल 33,722 यूनिट्स सेल की थी। इसी बीच खबर आई कि कंपनी हजारों कर्मचारियों को निकाल रही है। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक हजार से अधिक कर्मचारियों और ठेकेदारों को नौकरी से निकाल रही है। यह कदम कंपनी के बढ़ते लॉस को कम करने के लिए उठाया है।

- Advertisement -

5 महीने में दूसरी बार की छंटनी (Ola Electric Company)

कंपनी ने कई विभागों में कर्मचारियों की छंटनी की है. यह छंटनियां पिछले 5 महीने में दूसरी बार हो रही हैं। अगस्त में लिस्ट हुई कंपनी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रही है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की लॉस 50 फीसदी तक बढ़ी हैं। छटनी की खबर आने के साथ ही कल मार्केट में कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.40% की गिरावट के साथ 54.90 रुपए पर बंद हुआ है।

376 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा (Ola Electric Company)

हालांकि कंपनी छंटनी के शिकार होने वाले कर्मचारियों की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं कि लेकिन यह संकेत जरूर दिया है कि ऐसा परिचालन गतिविधियों के पुनर्गठन और स्वचालन के कारण हो रहा है। ओला इलेक्ट्रिक को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 376 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,045 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 1,296 करोड़ रुपए था।

पोर्टफोलियो का अनावरण किया (Ola Electric Company)

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 Gen 3 पोर्टफोलियो का अनावरण किया, जो इलेक्ट्रिक वाहनों में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अगले स्तर पर पहुंच गया है। बिल्कुल नया पोर्टफोलियो अब S1 X (2kWh) के लिए 79,999 रुपये से शुरू होता है और S1 Pro+ 5.3kWh के लिए 1,69,999 रुपये तक जाता है। जनरेशन 3 पोर्टफोलियो में सबसे प्रमुख S1 Pro+ 5.3kWh और 4kWh है, जिनकी कीमत 1,69,999 रुपए और 1,54,999 रुपए है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News