Khabarwala 24 News New Delhi : AutoNxt X45 Electric Tractor सड़क से शुरू हुआ इलेक्ट्रिफिकेशन का ये सफर अब खेतों तक पहुंच गया है। AutoNxt ने अब देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर AutoNxt X45 बाजार में उतारा है।
इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लॉन्च के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। कंपनी के सीईओ कौस्तुभ धोंडे ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत 15.00 लाख रुपये है। हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी शामिल नहीं है। सब्सिडी अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करेगी, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी।
देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (AutoNxt X45 Electric Tractor)
AutoNxt X45 लुक और डिज़ाइन के मामले में किसी पारंपरिक ट्रैक्टर जैसा ही है। इसे हैवी ड्यूटी के लिए डिज़ाइन किया है जो भारत में कृषि से जुड़े कार्यों को करने में सक्षम है। खेती के खर्च को कम करने में ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अहम भूमिका निभाएगा। इसमें 32 KW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है जो अधिकतम 45 HP की पावर जेनरेट करता है। इसमें 35 KWHr की क्षमता का बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज में 8 एकड़ खेत में 8 घंटे काम कर सकता है।
कम से कम 6 घंटे तक काम (AutoNxt X45 Electric Tractor)
कौस्तुभ का कहना है कि हैवी ड्यूटी के दौरान इसकी रेंज थोड़ी कम हो सकती है लेकिन सिंगल चार्ज में ये ट्रैक्टर कम से कम 6 घंटे तक काम कर सकता है। इसके साथ कंपनी दो अलग-अलग चार्जिंग विकल्प दे रही है। इसे घरेलू सॉकेट (15A) से कनेक्ट कर चार्ज किया जा सकता है। रेगुलर (सिंगल फेज़) चार्जर से फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगेगा वहीं थ्री-फ़ेज चार्जर से बैटरी महज 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी लोडिंग कैपेसिटी 10-15 टन है।
लो-मेंटनेंस, भारी बचत : कंपनी (AutoNxt X45 Electric Tractor)
कंपनी का कहना है कि ये ट्रैक्टर कृषि कार्यों के अलावा मेटल मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, एयरपोर्ट, डिफेंस और बायोमास से जुड़े कार्यों के लिए उपयुक्त है। सबसे ख़ास बात ये है कि ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है इसलिए डीजल पर खर्च होने वाले पैसों की भारी बचत भी की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि इसका मेंटनेंस भी काफी किफायती है। किसी भी डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी रनिंग कॉस्ट बहुत कम है।
प्रयोग करना बहुत ही शांतिपूर्ण (AutoNxt X45 Electric Tractor)
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ये ट्रैक्टर हाई टॉर्क और इंटेंस एक्सेलरेशन देता है। एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर होने के नाते इसका प्रयोग करना बहुत ही शांतिपूर्ण है। यानी इसे रिहायशी इलाकों में बिना किसी शोर-शराबे के आसानी उपयोग में लाया जा सकता है। आमतौर पर जब डीजल ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है तो उनके इंजन से काफी आवाज आता है लेकिन इस ट्रैक्टर के साथ आप साइलेंटली अपना काम कर सकते हैं।
कितना चलेगी ट्रैक्टर की बैटरी (AutoNxt X45 Electric Tractor)
कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बैटरी की लाइफ साइकिल 3000 है। यानी बैटरी लगभग 8 से 10 साल तक आसानी से चल सकती है। हालांकि ये वाहन पर दिए जाने वाले लोड, प्रयोग और टेंप्रेचर रेंज पर भी निर्भर करता है। ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है फिलहाल हमने X45 को लॉन्च किया है। इसके बाद दो और मॉडल (25HP और 60HP) भी पेश किए जाएंगे जिन पर काम चल रहा है।


