Morning Mantra Jaap : सुबह-सुबह इन मंत्रों के जाप के साथ करें दिन की शुरुआत, अच्छा गुजरेगा पूरा दिन

Khabarwala 24 News New Delhi : Morning Mantra Jaap हर कोई चाहता है कि उसका पूरा दिन शांति से बीते और दिनभर कामकाज के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शास्त्रों के अनुसार, अगर सुबह के समय कुछ मंत्रों का जाप करके दिन की शुरुआत की जाए तो व्यक्ति पूरे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Morning Mantra Jaap हर कोई चाहता है कि उसका पूरा दिन शांति से बीते और दिनभर कामकाज के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शास्त्रों के अनुसार, अगर सुबह के समय कुछ मंत्रों का जाप करके दिन की शुरुआत की जाए तो व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा रहता है और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करता है। पंडित चन्द्रशेखर मालतारे के अनुसार सुबह स्नान करने के बाद इन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।

ॐ मंत्र का जाप करें (Morning Mantra Jaap)

हिंदू धर्म में ओम मंत्र को सर्वशक्तिमान मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। ॐ मंत्र का जाप भी स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है।

- Advertisement -

गायत्री मंत्र (Morning Mantra Jaap)

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदयात्।

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को भी लाभकारी माना जाता है। दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से करने से आध्यात्मिक शांति मिलती है। जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

महामृत्युनजय मंत्र (Morning Mantra Jaap)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुक्मिव बंधनमृत्योर्मुख्य मामृतात् ||

- Advertisement -

यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का भय टल जाता है। महामृत्युंजय मंत्र एक प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। सुबह उठकर इस मंत्र का जाप करने से आप महादेव की विशेष कृपा पा सकते हैं।

भगवान विष्णु का मंत्र (Morning Mantra Jaap)

ॐ नमो: भगवत वासुदेवाय।
ॐ श्री विष्णुवे च विमेह वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।

प्रतिदिन सुबह उठते ही भगवान विष्णु मंत्र का जाप करने से आप भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन में किसी भी प्रकार की प्रतिकूलता का सामना नहीं करना पड़ता।

लक्ष्मीजी का मंत्र (Morning Mantra Jaap)

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धन प्योरे
धन की प्राप्ति होगी, चिंता दूर होगी – दूरये स्वाहा।

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। अगर आप रोज सुबह मां लक्ष्मी की पूजा के साथ इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News