June Month Lucky Gemstone जून में जन्मे व्यक्तियों के लिए लकी हैं ये 2 रत्न , धारण करने से मिलता अपार धन और प्रतिष्ठा

Khabarwala 24 News New Delhi: June Month Lucky Gemstone रत्न शास्त्र के अनुसार, हर महीने का अपना रत्न होता है, जिसे उस माह में जन्मे व्यक्तियों के लिए शुभ माना जाता है। माह के अनुसार रत्न धारण से व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफतला प्राप्त करता है। स्वास्थ्य उत्तम रहता है, आर्थिक संकट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: June Month Lucky Gemstone रत्न शास्त्र के अनुसार, हर महीने का अपना रत्न होता है, जिसे उस माह में जन्मे व्यक्तियों के लिए शुभ माना जाता है। माह के अनुसार रत्न धारण से व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफतला प्राप्त करता है। स्वास्थ्य उत्तम रहता है, आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं, करियर की बाधाएं दूर हो जाती हैं, सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है और लव लाइफ काफी अच्छी रहती है।

जून माह के जन्म रत्न (June Month Lucky Gemstone)

ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में रत्न शास्त्र को काफी महत्व प्राप्त है। इस शास्त्र के अनुसार, जून माह के दो रत्न हैं: मोती और मूनस्टोन । इस माह के इन दोनों रत्नों को इस माह में जन्मे व्यक्तियों को पहनने की विशेष सलाह दी जाती है। कहते हैं, इस माह में जन्मे व्यक्तियों के लिए ये दोनों रत्न हर प्रकार की मुश्किलों के लिए इम्यूनिटी की तरह काम करते हैं।

- Advertisement -

मोती और मूनस्टोन के विशेषताएं (June Month Lucky Gemstone)

मोती को शांति, समृद्धि और सौभाग्य का रत्न माना जाता है। इस रत्न को प्रेम, करुणा और दयालुता प्रतीक भी माना गया है। अपनी सुंदरता और कोमलता के लिए प्रसिद्ध यह रत्न सफेद, गुलाबी, पीला, नीला और काले रंग होता है, हालांकि सफेद मोती सबसे अधिक शुभ माना गया है। जहां तक मूनस्टोन की बात है, तो यह रत्न भी जून में पैदा होने वाले लोगों के लिए एक उपयुक्त रत्न है। मान्यता है कि इसे धारण करने से जीवन में शांति, अंतर्ज्ञान और भावनात्मक संतुलन आता है।

मोती और मूनस्टोन धारण करने के तरीके (June Month Lucky Gemstone)

मोती और मूनस्टोन दोनों को धारण करने के लिए चांदी धातु को सबसे उत्तम माना जाता है। इसे अक्सर अंगूठी, हार, झुमके और कंगन में जड़कर धारण किया जाता है। इन दोनों रत्नों को शुभ मुहूर्त में धारण करने से अपार धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। हालांकि, मोती और मूनस्टोन दोनों ही जून में पैदा होने वाले लोगों के लिए उत्तम रत्न हैं, लेकिन इसे धारण करने से पहले अनुभवी और योग्य ज्योतिष या पंडित से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News