CLOSE

Aaj ka Rashifal शुभ योग का मेष, कर्क और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 4 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और धनु राशि के जातको के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। सितारों की गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र से मिथुन उपरांत कर्क राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा उच्च के होकर गौरी योग बनाएंगे। साथ ही आज सूर्य और गुरु के बीच समसप्तक योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल।

मेष राशि,सुख साधनों का आनंद लेंगे (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहे्गा। आप आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। दिन के पहले भाग में आप आज आलस महसूस करेंगे। लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज अपने जरूरी काम को निपटाना होगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक काम में भी भाग लेंगे और आपको मान सम्मान मिलेगा। घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च होगा। आप आज वाहन और सेहत पर धन खर्च कर सकते हैं, हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मेष राशि के जातकों का भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर सूर्य पुराण का पाठ करना चाहिए, गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।

- Advertisement -

वृषभ राशि,विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि के लोगों को आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपको आज पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आप घर की व्यवस्था और साज सज्जा में जीवनसाथी की मदद करेंगे। आपको आज रुचिकर भोजन मिलने का योग बना है। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। वस्त्रों और शौक श्रृंगार की वस्तुओं के कारोबार में आपको विशेष लाभ मिलेगा। जिन जातको को घुटनों में परेशानी है उनकी समस्या बढ सकती है। वातकारक भोजन से आपको बचना होगा।

वृषभ राशि के जातको का भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

मिथुन राशि,प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा (Aaj Ka Rashifal)

मिथुन राशि के जातक आज आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का मौका मिलेगा। आप नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और घर की मरम्मत और वाहन पर धन खर्च करेंगे। कुछ अटके लेन-देन भी आज होंगे। आप दान पुण्य के काम में भाग लेंगे और आपको आज समाज से सहयोग मिलेगा। सेहत का आपको आज ध्यान रखना चाहिए, कमर और पीठ में दर्द महसूस कर सकते हैं। खानपान में संयम जरूरी है।

- Advertisement -

मिथुन राशि के जातको का भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि,पिता पक्ष से लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज पिता और पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। माता की ओर से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कर्क राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज लव लाइफ में भी अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। शुभ कार्यों पर और शौक की चीजों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। वैसे कर्क राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। एहतियात के तौर पर संतुलित आहार लें।

कर्क राशि के जातकों का भाग्य आज 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर श्रीशिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि,अनचाहे खर्च का सामना करना होगा (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि के जातको के आज अपने खर्च और सेहत दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जिससे आपको अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। घरेलू जरूरतों और यात्रा पर भी आज खर्च का संयोग बनता दिख रहा है। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखें उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पिता की सेहत भी नरम रहने की आशंका है। सामाजिक काम में आपको संयम रखना होगा,अगर आगे बढ़कर लोगों की मदद करेंगे तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा। बिल्डिंग मटेरियल धातु के कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। शुगर और बीपी को कंट्रोल में रखें, तामसिक भोजन से बचें।

सिंह राशि के जातको का भाग्य आज 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य देना चाहिए। जल में कुमकुम मिलाना उत्तम रहेगा।

कन्या राशि,कोई चाहत आपकी पूरी होगी (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल है। आपको आप घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चली आ रही उलझन आज सुलझ सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। वाहन और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मलिेगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल पाएगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। गृहसज्जा और व्यवस्था पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। सेहत आज आपकी अच्छी रहेगी। आप ऊर्जावान और सक्रिय बने रहेंगे। उठते बैठते पोस्चर का ध्यान रखें नहीं तो कमर में दर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि के जातको का भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि,सगे संबंधी के आगमन का संयोग बनेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए व्यवस्था भरा रहेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक कार्य से आपको आज यात्रा भी करनी होगी। आपके घर आज किसी मित्र या सगे संबंधी के आगमन का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके तालमेल बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने अथवा शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलेगा। आप आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज वाहन और सुख साधन मिलने का योग बना हुआ है। जिन जातको को सर्वाइकल की समस्या है उनको आज कंधे और पीठ मे दर्द की समस्या हो सकती है।

तुला राशि के जातको का भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आपको आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि,अटका हुआ धन आपको मिल सकता है (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपकी कोई उलझन और परेशानी आज सुलझ सकती है। कोई मित्र या परिचित आपकी मदद कर सकता है। आपका अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा मौका और सम्मान मिल सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन मे जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप घर की व्यवस्था को बेहतर कर पाएंगे। पड़ोसियों और मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। आपके घर में आज कोई शुभ मांगलिक काम का भी संयोग बनेगा। होटल और अग्नि से संबंधित काम मे आपको फायदा होगा। सेहत आपकी आज अच्छी रहेगी। आप उत्साहित और ऊर्जावान बने रहेंगे। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा।

वृश्चिक राशि के जातको का भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि,आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज पारिवारिक और सामाजिक जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा। जिन लोगों की सेहत नरम है उनको उनकी परेशानी और बढ सकती है इसलिए एहतियात और परहेज का ध्यान रखें। आज बिजनेस में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। ज्वेलरी और अग्नि के काम से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम मे आपकी आज रुचि रहेगी। लव लाइफ मे आप आज प्रेमी के साथ मिलकर भविष्य की योजना बन सकते हैं। कोई साहसिक फैसला भी आज आप लेंगे जिसका दूरगामी परिणाम मिलेगा।

धनु राशि के जातको का भाग्य आज 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि,वैवाहिक जीवन आज सुखद रहेगा (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के लोगों को आज घर परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद रहेगा। लेकिन आज आप भावुक और संवेदनशील भी रहेंगे। ऐसे में आपको आज दूसरों के मामलों में अधिक उलझने की जरूरत नहीं है, अपने काम से काम रखें नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाएंगे और आपका मानसिक कष्ट हो सकता है। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आज लोहा और प्लास्टिक से संबंधित काम में विशेष रूप से फायदा होगा। जो लोग किराना कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। संतान की ओर से आपका मन आज प्रसन्न होगा। आपको वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर राशि के जातको का भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि,विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

कुंभ राशि के जातको के लिए आज रविवार का मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के साथ ही साथ विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपको आज बिना मांगे किसी की मदद करने से बचना चाहिए नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कारोबार में आज लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी की खबर से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। बड़े फैसले लेने में आज आप जल्दबाजी से बचें।

कुंभ राशि के जातको का भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको चंदन का तिलक करना चाहिए और राहु के मंत्र का जप करना चाहिए।

मीन राशि,भाग्य आपका आज सपोर्ट करेगा

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। भाग्य भी आपका आज सपोर्ट करेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। लव लाइफ मे आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध प्रॉपर्टी, गृह निर्माण और विदेश से जुड़ा है उनको आज विशेष रूप से फायदा होगा। सेहत भी आपकी आज अच्छी रहेगी लेकिन कोई पुरानी समस्या चल रही है तो आज इसमें आपको परहेज और लापरवाही से बचना चाहिए।

मीन राशि के जातको का भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-