Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। पंचांग की गणना बता रही है कि आज नक्षत्रपति चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करते हुए मकर राशि से गोचर करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु के बीच समसप्तक योग बन रहा है। जबकि दिन के स्वामी मंगल आज स्वराशि वृश्चिक में विराजमान होकर रूचक योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि, चतुराई से काम निकलवा पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि से आज दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर होना इनके करियर के लिए शुभ रहेगा। आपको आज नौकरी में सकारात्मक स्थिति का फायदा मिलेगा। आप आज किसी की सुनेंगे जो दिल में होगा वही करना पसंद करेंगे। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज चतुराई से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। सरकारी योजनाओं का भी आपको आज लाभ मिल सकता है। शिक्षे के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। बिजनेस में आपको आज भाग्य कमाई के अच्छा मौका दिलाएगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आज शुभ रहेगा।
वृषभ राशि, मिल सकती है कुछ नई जिम्मेदारी (Aaj Ka Rashifal)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपको अल्प परिश्रम से सफलता प्रदान करेगा। कारोबार में कमाई से आज आपका मन उत्साहित होगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन के साथ कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको आज सामाजिक संपर्क और संबंध का फायदा मिलेगा। धार्मिक विषयो और कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ भी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे। आपको आज उपहार भी मिल सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि, आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आपको चिंता रहेगी लेकिन आपका काम बहुत ही आसानी से पूरा हो सकता है,धैर्य से काम लें। आपको आज परिवार से सपोर्ट भी प्राप्त होगा। नौकरी में आज सहकर्मियों की मदद से आपका काम पूरा हो पाएगा। आर्थिक मामलों में आप आज कोई बड़ा फैसला भी ले पाएंगे। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेग। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन मिथुन राशि के लिए अच्छा है। आज प्रेमी के उपहार लेनदेन हो सकता है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।
कर्क राशि, कोई बड़ी चाहत आज पूरी होगी (Aaj Ka Rashifal)
कर्क राशि के लिए आज का सितारे बताते हें कि आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी होगी। आपके रुके हुए काम भी आज पूर्ण होंगे। लेकिन आपको आज परिवार में किसी बात को छुपाने से बचना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी को समय देना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। भाई बहनों से आपको आज किसी काम में सहयोग मिल सकता है। माता की सेहत नरम चल रही है तो इनका ध्यान रखें, परेशानी आज बढ सकती है। वैसे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि,अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें (Aaj Ka Rashifal)
सिंह राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए विरोधी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आज भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन खर्चीला होने से आपको आज बजट का ध्यान रखकर काम करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो पहले पूरी तसल्ली कर लें तब ही काम को आगे बढाएं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको बातचीत में व्यवहारिक रहना चाहिए नहीं तो रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि, आपका दिन अनुकूल बीतेगा(Aaj Ka Rashifal)
कन्या राशि के लिए आज सितार बताते हैं कि आपका दिन आज रोमांटिक बीतेगा। कारोबार व्यापार में आज आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपका फंसा हुआ धन भी आज मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आज आप कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र मे आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। अकाउंट और प्रबंधन के काम में आज आपको फायदा हो सकता है। मनी एक्सचेंज का काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। जोखिम वाले क्षेत्र में आज पैसा लगाने से बचें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
तुला राशि, लाभ और सम्मान मिलने का योग बना है(Aaj Ka Rashifal)
तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन विचलित और आशंत हो सकता है। वैसे आज कार्य व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आज ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सम्मान मिल सकता है। किसी दोस्त के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आज रोमाटिक रहेगा, प्रेमी के साथ आज घूमने या डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम चालीसा का पाठ करना आज शुभ होगा।
वृश्चिक राशि, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा(Aaj Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप आज अपनी कार्यकुशलता और आत्मविश्वास से करियर में उन्नति पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा नहीं तो आपस में मतभेद और कहासुनी हो सकती है। बिजनेस मे आज आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज संयम से काम लें नहीं तो बात बनने की बजाय बिगड़ जाने का भय रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
धनु राशि, आपको आज रुका हुआ धन मिल सकता है(Aaj Ka Rashifal)
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हं, आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में आज दिन अनुकूल रहेगा रहेगी। व्यवसाय में लापरवाही न करें, अन्यथा जिस कार्य से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, वह फंस सकता है। वैसे आज व्यापार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किए काम से आपको आज धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से चल रही नाराजगी दूर हो सकती।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
मकर राशि,दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा(Aaj Ka Rashifal)
मकर राशि में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सही समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे। आज दोपहर बाद आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति फैलेगी। कमाई के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
कुंभ राशि, सम्मान और लाभ पाएंगे
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य व्यावसाय में आपको आज लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक क्षेत्र के काम में भाग लेने से आपका सम्मान बढेगा। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ होगा और भाई बहनों के सहयोग से आपका जरूराी काम पूरा हो सकता है। अगर आज आपको यात्रा करनी है तो सावधानी से करें। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आपको कारोबार में लाभ के नए मौके मिलेंगे, लेकिन आपको सही अवसरों को पहचानने की जरूरत है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।
मीन राशि,कारोबार में पाएंगे लाभ
मीन राशि क लिए आज सितारे बतात हैं कि, कारोबार व्यापार में आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय संतान संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी और लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आप आज सेहत का ध्यान रखें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


