Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 21 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से होगा। ऐसे मे आज चंद्रमा धनु राशि मे होगा। कलानिधि योग बनाएंगे। जबकि गुरु और चंद्रमा की शुभ दृष्टि भी रहेगी। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि,काम में भाग्य सफल बनाएगा (Aaj ka Rashifal)
मेष राशि के लिए आज का दिन सफलता की इबारत लिखने वाला होगा। आपको आज अपने काम में भाग्य सफल बनाएगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। जो जातक होटल और किराना के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग भी बनेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे।
आज भाग्य आपका 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर गाय को गुड़ और रोटी खिलाना चाहिए।
वृषभ राशि,सामाजिक काम से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा (Aaj ka Rashifal)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज पिता और पिता समान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। वस्त्र और आभूषण के कारोबार से जुड़े जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। आप आज सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। किसी सामाजिक काम में भाग लेने से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगो। आपको रुचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं आपका प्रेम संबंध अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सेहत के मामले में आपको आज संक्रमण सर्दी जुकाम की समस्या होने की आशंका है। आप अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और चावल का दान करें।
मिथुन राशि,बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी (Aaj ka Rashifal)
मिथुन राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में आज आपको अनावश्यक ही तनाव मिल सकता है। लेकिन आपको अपने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए, विरोधी अहित नहीं कर पाएंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से आपको लाभ दिलाएगा। आपको आज मित्रों से भी पूरा सहयोग मिलगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। पिता और चाचा से आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपको आज सुस्ती महसूस होगी। कंधे और कमर में दर्द महसूस कर सकते हैं। संतुलित आहार लें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव का जल से अर्घ्य दें।
कर्क राशि,प्रेमी के साथ आप सुखद समय बिताएंगे (Aaj ka Rashifal)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और मनोरंजक रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में भी रहेगी जिससे आपको ईश्वरीय कृपा का भी लाभ मिलेगा। आप आज घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आज आपसे मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला है तो आज उसे सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आप आज कोई उपहार और सम्मान भी मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आप सुखद समय बिताएंगे, और आपके बीच में किसी प्रकार की गलतफहमी या परेशानी है तो उसे भी दूर कर पाने में सफल होंगे। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। जिन जातकों को साइनस की समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का शहद से अभिषेक करें।
सिंह राशि,सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा (Aaj ka Rashifal)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज अपने कई अटके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी पूरी होगी। जो लोग वाहन और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में आज सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। कोई मित्र आज आपकी मदद भी करेगा। सितारे बताते हें कि आज आप परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले पाएंगे। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। आपके सितारे बताते हैं कि जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा, लेकिन परहेज और संतुलित आहार का भी ध्यान रखें। जोखिम से बचें।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गुड़ का दान करना चाहिए।
कन्या राशि,आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी (Aaj ka Rashifal)
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी बुध आज आपकी राशि से तीसरे भाव में बैठकर आपके लिए लाभ का सृजन कर रहे हैं। आपको आज अपने साहसिक कार्य और प्रयास से फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के लोगों से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सितारे बता रहे हैं कि कन्या राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको शिक्षण कार्य मे भी आज फायदा मिलेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या भी आज आपको हो सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव का जल से अर्घ्य दें, पिता से आशीर्वाद लें।
तुला राशि,वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा (Aaj ka Rashifal)
तुला राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सहभागिता और रुचि बनी रहेगी। आप अपने शौक और मनोरंजन पर भी आज धन खर्च कर सकते है। किराना और वस्त्रो के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में आपका आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन जिन जातकों को सर्वाइकल की समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि,बुद्धि और चतुराई से लाभ पाएंगे (Aaj ka Rashifal)
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको को लिए लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। राशि में विराजमान बुध आपको बुद्धि और चतुराई से लाभ दिलाएंगे। आप आज परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। बहनों से आपको आज विशेष रूप से सहयोग मिल पाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। पड़ोसियों से भी आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। मन पसंद भोजन का आप आनंद लेगे, सेहत आज आपकी अच्छी बनी रहेगी। लेकिन जिन जातको को घुटनों से संबंधित कुछ समस्या है उनको अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि,मित्र या परिचित आपकी आज मदद कर सकते हैं (Aaj ka Rashifal)
धनु राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन शुभ रहेगा। लेकिन मानसिक रूप से आप उलझन भी महसूस करेंगे। आपकी राशि में दो उग्र विराजमान हैं ऐसे में आपको आज आवेश में आने से बचना होगा। धार्मिक विषयो में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आपकी आज मदद कर सकता है। आज आपके घर पर किसी मित्र या मेहमान के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। आज आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे आज आपको जीवनसाथी से हर मामले में सहयोग मिलेगा। उपहार की प्राप्ति भी संभव है। आपको आज योग ध्यान करना चाहिए और रक्तचाप को नियंत्रित रखना चाहिए, पीठ और कमर में भी आप आज दर्द महसूस कर सकते हैं।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि,तकनीकी क्षेत्र में फायदा मिलेगा (Aaj ka Rashifal)
मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। दिन के पहले भाग में आप सुस्ती भी महसूस करेंगेो। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपसे सक्रियता की मांग करेगा। आपको आज लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कामकाज में आज आपको कुछ उलझन और परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। धर्म कर्में रुचि लेने से आज का दिन आपका अनुकूल बनेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज तकनीकी क्षेत्र में और विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका सुखद और रोमांटिक बीतेगा। शुगर प्रभावी व्यक्ति हैं तो अपने खान पान का विशेष ध्यान रखे। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग ध्यान करना बेहतर होगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि,कमाई में आज वृद्धि होगी
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अधिक प्रयास करना होगा, कुछ अटके हुए काम को भी पूरा करना होगा। घर परिवार के मामले में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। लोहा और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। सामाजिक काम में आज आपकी रुचि रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने खर्च कर पर कंट्रोल करना होगा। वाहन और कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि,कारोबार में लाभ का संयोग बना रहेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सामान्य रहेगा। दिन का आरंभ सुस्त रहेगा लेकिन कुल मिलाकर दिन आपका सकारात्मक बीतेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा लेकिन जिन जातकों को हाल फिलहाल में शल्य चिकित्सा से गुजरना पड़ा है उनको अपना ध्यान रखना होगा। कामकाज आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। कारोबार में लाभ का संयोग बना रहेगा। आपको वाणी और व्यवहार कुशलता से भी आज फायदा होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जातकों को आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। आप प्रॉपर्टी के काम में भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। लव लाइफ मे आपको संयम रखना होगा, प्रेमी से मतभेद हो सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


