Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 20 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मूल नक्षत्र से धनु राशि में होगा। साथ ही आज शुक्र का गोचर भी धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा और शुक्र के इस गोचर की वजह के आज कई शुभ योग भी बनेंगे। आज चंद्रमा और शुक्र का गुरु के साथ समसप्तक योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य, मंगल, शुक्र, चंद्रमा, गुरु और शनि के बीच केंद्र योग भी बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि,फैमिली लाइफ आपकी सुखद रहेगी (Aaj Ka Rashifal)
आज का दिन मेष राशि के लिए अच्छा है। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी और सहकर्मियों के साथ मिलकर अपने काम को पूरा करने मे सफलता मिलेगा। आपको कल कारोबार में भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातको को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप लाभ पाएंगे। नौकरी मे आपका प्रभाव बना रहेगा, अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। फैमिली लाइफ आपकी सुखद रहेगी। धर्म कर्म और पुण्य काम में भाग लेंगे। पिता से आपको सहयोग मिलेगा वैवाहिक जीवन में आप आज सुख पाएगे।
आज भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर पीपल को तिल मिले जल के अर्घ्य देना चाहिए।
वृषभ राशि,जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा (Aaj Ka Rashifal)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन नरम गरम रहेगा। आपको आज अपने काम मे सतर्क रहने का जरूरत है। जोखिम लेने से आपको आज बचना होगा। विरोधी और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन मे आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। लव लाइफ में भी आपको संयम से काम लेना होगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। संतान की ओर से आप सकारात्मक रहेंगे। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आपकी कोई दबी समस्या उभर सकती है। सेहत को लेकर अनदेखी से बचें। हृदय रोग से प्रभावी जातको को अपना खास ध्यान रखना चाहिए।
आज भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको शुक्र के मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जप करना चाहिए।
मिथुन राशि,सुख साधन मिलने का भी योग है (Aaj Ka Rashifal)
आज का दिन मिथुन राशि के लिए शुभ और सुखद रहेगा। आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंग। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आप टीम के साथ मिलकर अपना काम आज समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको विदेशी क्षेत्र से भी आज लाभ का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हें। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। वस्त्र और सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन काम के दबाव की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। तिल मिले जल से पीपल को अर्घ्य देना चाहिए।
कर्क राशि,भाग्य अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाएगा (Aaj Ka Rashifal)
कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आपको आज भाग्य अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाएगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री के लिए प्रयास कर रहे हें तो आपको इसमें कामयाबी मिलेगी। बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातकों की भी कल कमाई होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं जिससे आपके बीच प्रेम बढेगा। किसी सगे संबंधी की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से दिक्कत हो सकती है। आज आपको सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है, खानपान में आपको संयम रखना चाहिए, संक्रमण और शरीर के निचले भाग में परेशानी होने की आशंका है।
आज भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज राहु के मंत्र का जप करना चाहिए, किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दे।
सिंह राशि,कार्यक्षेत्र मे आपका प्रभाव बना रहेगा (Aaj Ka Rashifal)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला है। राशि स्वामी सूर्य के शुभ गोचर से कार्यक्षेत्र मे आपका प्रभाव बना रहेगा और सम्मान बढेगा। आपको कोई लाभदायक अवसर भी मिल सकता है। आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से जुड़ा हुआ है उनको आज फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलने का संयोग बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने और मनोरंजक समय बिताने का भी प्लान कर सकते हैं। आपको आज खानपान संबंधी मामलों में अपना ध्यान रखना चाहिए और पित्त वर्धक भोजन से परहेज करना चाहिए नहीं तो अपच और उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।
कन्या राशि,अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में जहां अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। वहीं आज आप अपनी कार्यकुशलता और चतुराई से मान सम्मान और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज वाणी से संबंधित काम में भी सफलता मिलेगी। लेकिन सुख साधनों और वाहन पर आपको आज धन भी खर्च करना होगा। परिवार में आपको आज भाई बहनों के साथ सहयोग से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपका काम पूरा होगा। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपको डेट पर पर जाने का मौका मिलेगा। आपको आज सांस से संबंधित समस्या होने की आशंका है, सांस से संबंधित योग करना आज फायदेमंद होगा।
आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि,अनचाहे खर्च करने होंगे (Aaj Ka Rashifal)
तुला राशि के लोगों को आज साहसिक निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई चुनौती अचानक ही आ सकती है इसलिए आपको गंभीरता से काम करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी वजह से इनसे मतभेद होने की भी आशंका है। यात्रा पर जा रहे हें तो अपने सामान का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में आपको कुछ अनचाहे खर्च करने होंगे। वैसे आज दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज सामान्य बना रहेगा। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसमें सुधार होगा। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरते।
आज भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,लगनशीलता से लाभ प्राप्त कर पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से लाभ प्राप्त कर पाएंग। आपको कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। किराना और होटल से संबंधित काम में कल के दिन वृश्चिक राशि के जातक अच्छी कमाई कर पाएंग। आपको वाहन सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको कल खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नस नाड़ी से संबंधित समस्या हो सकती है, आपको जोखिम वाले काम से बचने की सलाह है।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि,प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा (Aaj Ka Rashifal)
धनु राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आप आप धैर्य और संयम से अपने काम को निपटाने में आज सफल रहेगे। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपको अटका हुआ था वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको आज लोहा और सोने के कारोबार में लाभ मिलने का विशेष योग बना हुआ है। यात्रा का संयोग भी आज आपकी राशि में बना है। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में आपके आपसी प्रेम बना रहेगा, आप प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते है। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
आज भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर किसी गरीब व्यक्ति को घी का दान करना चाहिए।
मकर राशि,सतर्क और सजग रहने की जरूरत है (Aaj Ka Rashifal)
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने काम में अधिक सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। आपको आज काम मे सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास भी करना होगा। आज आपके कुछ अनचाहे खर्च भी बढ़ने वाले हैं। बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम लेने से आपको आज बचना चाहिए। जो लोग वाहन और बिजली के उपकरण का काम करते हैं उनकी कमाई बढ सकती है। फैमिली लाइफ में आपको आज क्रोध पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो करीबी लोग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता। भाई बहनों और ससुराल के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है।
आज भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको पीपल के काले तिल मिले जल से अर्घ्य देना चाहिए।
कुंभ राशि,अचानक ही लाभ मिल सकता है
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी और चुनौतियां मिल सकती हैं लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभालने में आज सफल होंगे। किसी मित्र या पुराने परिचित से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज सामाजिक काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। कहीं से आपको आज अचानक ही लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपकी कोई अधूरी चाहत पूरी होगी। वैवाहिक जीवन मे किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी प्रकार का वादा न करें नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।
आज भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर किसी गरीब व्यक्ति को चावल और उड़द की दाल का दान करें।
मीन राशि,लाभ मिलने का योग बना हुआ है
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। दिन भर आप उत्साहित होकर काम करेंगे। आपको आज सहकर्मियों और मित्रो से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। दान पुण्य के काम कर सकते है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सुख साधनों के मिलने से आज खुशी होगी। पिता की ओर से भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। एहतियात के तौर पर खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें।
आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आप उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करें तो फायदा होगा।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


