कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

Khabarwala24NewsHapur : महिला अधिवक्ता के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज होने के मामले में अधिवक्ताओं का शुक्रवार को भी गुस्सा फूट गया अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों को कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया। अधिवक्ताओं ने हरियाणा पुलिस के कर्मियों पर महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur : महिला अधिवक्ता के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज होने के मामले में अधिवक्ताओं का शुक्रवार को भी गुस्सा फूट गया अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों को कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया। अधिवक्ताओं ने हरियाणा पुलिस के कर्मियों पर महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन और मुुुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

क्या बोले बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल-हक का और सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है बृहस्पतिवार को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बैठक हुई थी। जिसमें हरियाणा पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक दोनों मांग पूरी नहीं होने सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शाम तक दोनों मांग पूरी नहीं होती तो अधिवक्ता आंदोलन को उग्र करेंगे। जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को किया था एसपी का घेराव

हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील चौपला पर जाम लगा दिया था। अधिवक्ताओं ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की थी। इसके बाद पुलिस कार्यालय का घेराव किया था।

- Advertisement -

क्या हैं आरोप

अधिवक्ताओं को आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने पिछले दिनों महिला अधिवक्ता मोनिका सिद्धू के घर जाकर उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया है। अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि हरियाणा पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह रहे मौजूद

हापुड़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय कंसल, ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहाल विशाल अग्रवाल, नवनीत सहलौत, पुरुषोत्तम वर्मा, सन्नी त्यागी ,रमेश चंद्रा समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

Add1
Add1

- Advertisement -

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News