Viral Video पत्नी ने पति के पैसे पर किया ‘क्लीन स्वीप’, मजेदार वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े वीडियोज का क्रेज हमेशा बना रहता है। ये वीडियोज न केवल लोगों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि कभी-कभी हैरानी में भी डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने पति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े वीडियोज का क्रेज हमेशा बना रहता है। ये वीडियोज न केवल लोगों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि कभी-कभी हैरानी में भी डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने पति के गिरे हुए पैसे उठाने की ऐसी अनोखी टेक्निक अपनाई कि लोग देखते ही रह गए। इस वीडियो ने न केवल हंसी बिखेरी, बल्कि महिला की चतुराई ने हर किसी को हैरान कर दिया।

पति को होता है शक (Viral Video)

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने बालों को बांध रही होती है। तभी उसका पति वहां से गुजरता है और उसकी जेब से पैसे गिर जाते हैं। पैसे गिरते ही महिला की आंखों में चमक आ जाती है और वह मौके का फायदा उठाते हुए तेजी से पैसे उठा लेती है। इसके बाद वह उन पैसों को अपने बालों में छुपा लेती है। हैरानी की बात यह है कि जब पति को शक होता है और वह तलाशी लेने की कोशिश करता है, तब भी उसे कुछ पता नहीं चलता। महिला की इस चतुराई को देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और इसे अब तक का सबसे मजेदार वीडियो बता रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sumit_uniyal_143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये लड़की तो अपने बालों से गजब का खेल गई!” एक अन्य ने कमेंट किया, “ऐसी चालाकी अपने पति के साथ कौन करता है भाई?” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “ये महिला तो अपने पति के साथ एकदम सही खेल गई, क्या दिमाग है!”

हंसने पर मजबूर कर दिया (Viral Video)

यह वीडियो न केवल मनोरंजक है, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि कैसे छोटी-सी चतुराई सोशल मीडिया पर बड़ा धमाल मचा सकती है। महिला की इस अनोखी टेक्निक ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News