Hapur अज्ञात वाहन की चपेट में आकर छात्र की मौत, परिजन में कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव मुबारिकपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 12वीं के छात्र पुष्कर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पुष्कर अपनी बाइक से कुचेसर चौपला के एक अस्पताल से परिवार की एक महिला को छोड़कर घर लौट […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव मुबारिकपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 12वीं के छात्र पुष्कर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पुष्कर अपनी बाइक से कुचेसर चौपला के एक अस्पताल से परिवार की एक महिला को छोड़कर घर लौट रहा था। मुबारिकपुर के केके गौड स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur )

पुष्कर के पिता लख्मी, जो गांव कनिया कल्याणपुर के निवासी हैं, ने बताया कि उनका बेटा मतनौरा के आदर्श इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर का था। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुष्कर की मां देशना, भाई सचिन, ध्रुव, और बहनें मधु व गुनगुन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur )

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी स्तुति सिंह और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News