Hapur News: स्टेट लेवल पर गौरव कुमार गोयल ने मचाया धमाल, योगासन प्रतियोगिता जीता गोल्ड मेडल

Hapur: आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, कुमारगंज, अयोध्या में योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चतुर्थ स्टेट लेवल योगासन प्रतियोगिता 22 और 23 अगस्त 2025 को हुई। इस प्रतियोगिता में हापुड़ के गौरव कुमार गोयल (सर्राफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, कुमारगंज, अयोध्या में योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चतुर्थ स्टेट लेवल योगासन प्रतियोगिता 22 और 23 अगस्त 2025 को हुई। इस प्रतियोगिता में हापुड़ के गौरव कुमार गोयल (सर्राफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गौरव पहले भी जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जिससे उनकी इस उपलब्धि की चमक और बढ़ गई।

गौरव कुमार गोयल को मिला सम्मान (Hapur)

प्रतियोगिता में योगासन एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी श्री सुनील कुमार (भीम) ने गौरव को गोल्ड मेडल प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और योगा कोच प्रीति वर्मा, संचालिका-आर.पी. डिवाइन क्लासेस, को दिया। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और कोच प्रीति वर्मा जी ने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं स्टेट लेवल पर मेडल जीत सकूं।”

बधाइयों का तांता

गौरव के गोल्ड मेडल जीतने की खबर फैलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में अध्यात्म वैज्ञानिक विनय बंसल, क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा कविता माधरे, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र गुप्ता (सत्यम), अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आप पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेंद्र दास, अग्रवाल महासभा कोषाध्यक्ष विमेश गोयल, व्यापारी सुरक्षा फोरम जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, सनातन हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, रामलीला समिति कोषाध्यक्ष शुभम गोयल, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा राजू पारीक, कनिक केहर, सभासद शशांक गुप्ता, प्रोफेसर नितिन गोयल, संस्कार भारती कोषाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल (विशु), वनवासी कल्याण आश्रम मंत्री अमित गोयल (आशू), और मुकुल वार्षणेय समेत योगासन से जुड़े कई लोग शामिल थे।

गौरव कुमार गोयल का प्रेरणादायक सफर

गौरव की इस उपलब्धि ने हापुड़ का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह जीत न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का पल है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News