Hapur अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ के मिर्धापाड़ा मोहल्ले में रहने वाले 25 वर्षीय हैदर अली की अज्ञात वाहन की टक्कर से दुखद मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी बाइक से मेरठ रोड पर गांव पोपई से वापस घर लौट रहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ के मिर्धापाड़ा मोहल्ले में रहने वाले 25 वर्षीय हैदर अली की अज्ञात वाहन की टक्कर से दुखद मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी बाइक से मेरठ रोड पर गांव पोपई से वापस घर लौट रहा था। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। हैदर के परिवार और आसपास के लोग इस अप्रत्याशित हादसे से स्तब्ध हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस और परिजनों के अनुसार, हैदर अली किसी निजी कार्य के सिलसिले में गढ़मुक्तेश्वर के गांव पोपई गया था। रात में लौटते समय जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेरठ रोड पर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हैदर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

हादसे की खबर सुनते ही हैदर के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हैदर एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जिसकी मौत से पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान हो सके।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News