Hapur लापरवाही पर एसपी की सख्त कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले में पुलिस प्रशासन ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञानंजय सिंह ने थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी और विवेचक उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को एक मुकदमे में विधिक कार्रवाई न करने और राजकीय कार्य […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले में पुलिस प्रशासन ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञानंजय सिंह ने थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी और विवेचक उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को एक मुकदमे में विधिक कार्रवाई न करने और राजकीय कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने निरीक्षक विनोद पाण्डेय को थाना कपूरपुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। इस कार्रवाई से जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

घटना 26 जुलाई 2025 की दोपहर करीब 1:15 बजे गांव इकलैड़ी में हुई, जहां बेगराज नामक व्यक्ति पर उनके पड़ोसियों तोताराम, विषय उर्फ गुल्ला, रवि, अभिषेक, आकाश और प्रेमपाल ने मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बेगराज पर ब्लेड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बेगराज को गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके भाई कृष्ण ने आरोपियों के खिलाफ थाना कपूरपुर में मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी ने की कार्रवाई (Hapur)

हालांकि, इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी और विवेचक सतेंद्र कुमार पर विधिक कार्रवाई में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे। इसके अलावा, दोनों अधिकारियों के खिलाफ राजकीय कार्य में शिथिलता की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा, “जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी जाती है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।”

पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी (Hapur)

एसपी की इस सख्त कार्रवाई से जिले में पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यह कदम पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News