CLOSE

Hapur के चंडी मंदिर में शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर भगवान गणेश की महिमा का बखान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur चंडी मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन, शुक्रवार को पंडित मोहित भारद्वाज जी ने भगवान गणेश के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि वेदों में भगवान गणेश को ब्रह्मा, विष्णु और शिव के समान आदि देव के रूप में वर्णित किया गया है। त्रिदेव भी उनकी पूजा करते हैं, जिसके कारण वे सभी देवों में प्रथम पूज्य हैं। शिव के गणों के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें गणेश और गणाध्यक्ष कहा जाता है। पंडित जी ने कहा कि भगवान गणेश को मंगल मूर्ति भी कहते हैं, क्योंकि उनके प्रत्येक अंग जीवन को सही दिशा देने की सीख देते हैं।

इंसान को रुपये नहीं, पुण्य जोड़ना चाहिए (Hapur)

पंडित मोहित भारद्वाज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन का मूल मंत्र देते हुए कहा कि इंसान को रुपये नहीं, पुण्य जोड़ना चाहिए, क्योंकि पुण्य अगले जन्म में काम आता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ठाकुर जी को साथ लेकर घूमना बड़ा पाप है और जिन घरों में ठाकुर जी का भोग नहीं लगता, वहां कई देवता प्रवेश नहीं करते। कथा के दौरान भगवान गणेश की सुंदर झांकी सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर झांकी के समक्ष जमकर नृत्य किया। कथा से पूर्व प्रतिदिन की तरह भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया।

Hapur-
Hapur-

श्रेष्ठ कर्मों को निरंतर करते रहना चाहिए (Hapur)

पंडित जी ने यह भी बताया कि उत्तम मनोकामनाएं उचित समय पर अवश्य पूर्ण होती हैं, बशर्ते व्यक्ति को अपने श्रेष्ठ कर्मों को निरंतर करते रहना चाहिए। उन्होंने माता पार्वती के उदाहरण से समझाया कि उनकी महान तपस्या के प्रभाव से भगवान शंकर को वर के रूप में प्राप्त हुआ। भक्ति, तपस्या और साधना के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु के दर्शन मात्र से दुष्टों में भी सदबुद्धि जागृत हो जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सत्संग और अच्छे लोगों की संगति करने, परोपकार और प्रभु भक्ति में लीन रहने तथा पापों का त्याग करने की सलाह दी।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, मुन्नी, सुरेश चंद बंसल, विकास गुप्ता, संजीव गोयल, कपिल कुमार, संदीप, विवेक गुप्ता, गीता, गौरव सिंघल, तरुण कंसल, प्रशांत गर्ग, कृष्णा, मयंक ढींगरा, नेहा सिंघल, हेमा गुप्ता, कविता गुप्ता, ऋतु गोयल, मुस्कान कंसल सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-