Hapur रास्ते के विवाद में दरोगा ने युवक को जड़ा थप्पड़ , वीडियो हुआ वायरल, SP ने किया लाइन हाजिर

Khabarwala24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात दरोगा मेहंत राज यादव का एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यह incident रास्ते और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात दरोगा मेहंत राज यादव का एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यह incident रास्ते और जमीन के पुराने विवाद से जुड़ा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस  में हड़कंप मच गया, और SP ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

रास्ते का विवाद बना कारण (Hapur) 

जानकारी के अनुसार, गांव औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इस मामले को सुलझाने के लिए सिम्भावली थाने से दरोगा मेहंत राज यादव मौके पर पहुंचे। वह ग्रामीणों से बात कर रहे थे और फोन पर लेखपाल से जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान, बिना किसी स्पष्ट कारण के, दरोगा ने सामने खड़े एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

वीडियो में दिखी दरोगा की दबंगई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा मेहंत राज यादव लेखपाल से बात करते हुए अचानक युवक को थप्पड़ मारते हैं। न तो युवक ने कोई गलत व्यवहार किया और न ही कोई विरोध दिखाया था। यह  घटना गांव की महिलाओं और कई ग्रामीणों के सामने हुआ।

ग्रामीणों में गुस्सा

इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।  ग्रामीणों ने कहा कि जिनके कंधों पर कानून व्यवस्था  की जिम्मेदारी है, वही जब इस तरह का व्यवहार  करेंगे, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी।

SP ने लिया त्वरित एक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दरोगा मेहंत राज यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही प्रारंभिक जांच के आदेश सीओ को दिए हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News