Hapur में कैफे में मारपीट, उधारी न देने पर युवक को पीटा, वीडियो वायरल, चार पर केस दर्ज

Khabarwala24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन के पास एक कैफे में उधारी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। कुछ युवकों ने कैफे मालिक के साथ मारपीट की और इस घटना का CCTV footage सोशल मीडिया पर viral हो गया। पुलिस ने इस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन के पास एक कैफे में उधारी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। कुछ युवकों ने कैफे मालिक के साथ मारपीट की और इस घटना का CCTV footage सोशल मीडिया पर viral हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैफे मालिक के साथ मारपीट (Hapur)

नगर के भंडापट्टी मोहल्ला निवासी अलीम ने बताया कि उनका बुलंदशहर रोड पर BBA Cafe है। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह अपने कैफे में मौजूद थे। तभी सिकंदरगेट मोहल्ला निवासी सुफियान अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। सुफियान ने उधारी न देने को लेकर अलीम से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुफियान और उसके साथियों ने अलीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस मारपीट में अलीम घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अलीम के भाई नदीम और शहजाद ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई घटना (Hapur)

पूरी घटना कैफे के बाहर लगे CCTV camera में रिकॉर्ड हो गई। यह video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। वायरल video में साफ दिख रहा है कि किस तरह सुफियान और उसके साथियों ने कैफे मालिक के साथ बदतमीजी और मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur)

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित अलीम अपने परिजनों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और सुफियान सहित चार युवकों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की।

नगर सीओ का बयान

नगर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News