Manali में हरियाणा के टूरिस्ट परिवार के साथ मारपीट, स्कूटी विवाद में महिला और बच्ची को सड़क पर फेंका, वीडियो वायरल

Manali Tourist Assault Case: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली (Manali) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। हरियाणा से छुट्टियां मनाने आए एक टूरिस्ट परिवार के साथ मारपीट और बदतमीजी का मामला दर्ज हुआ है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Manali Tourist Assault Case: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली (Manali) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। हरियाणा से छुट्टियां मनाने आए एक टूरिस्ट परिवार (Tourist Family) के साथ मारपीट और बदतमीजी का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना स्कूटी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसमें आरोपियों ने एक महिला को उसकी चार महीने की बच्ची समेत सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

23 जून 2025 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के सतनाली निवासी प्रदीप (35) अपने परिवार के साथ मनाली (Manali) घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी दीपिका (28), चार महीने की बेटी जीया, जीजा जैनेन्द्र (36), उनकी पत्नी आशा, भाई गोपाल और भाभी निशा थे। परिवार ने किराए की मोटरसाइकिल से वशिष्ठ का टूर किया और शाम करीब 5 बजे मिशन रोड से स्कूटी लौटाने जा रहा था।

प्रदीप अपनी स्कूटी चला रहे थे, जिसमें पीछे दीपिका और उनकी गोद में बच्ची जीया थी। होटल बौध के सामने एक जीप ने रास्ता रोक रखा था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने प्रदीप से स्कूटी की चाबी मांगी ताकि वह स्कूटी को साइड कर सके। लेकिन रास्ता न मिलने पर उसने चाबी लौटाई और बहस शुरू कर दी।

विवाद ने लिया हिंसक रूप

बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने दीपिका का गला पकड़कर उन्हें बच्ची समेत सड़क पर फेंक दिया। बच्ची भी नीचे गिर पड़ी। प्रदीप का भाई गोपाल बचाव में आया, लेकिन तभी 3-4 और लोग आ गए। इन लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना ने टूरिस्ट परिवार को डरा दिया।

मनाली (Manali) पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना मनाली (Manali) में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने अभियोग संख्या 99/25, दिनांक 23/06/2025 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2), और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी मनोज नेगी को केस सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित का वायरल वीडियो

प्रदीप ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा, “मनाली पाकिस्तान से भी बुरा है। यहां टूरिस्ट्स के लिए कोई सेफ्टी नहीं है। मैं दो बार पुलिस के पास गया, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोग मनाली (Manali) की सेफ्टी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News