Aaj Ka Rashifal 9 June इन 5 राशियों का आज खुलेगा नसीब, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 9 June हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 जून 2025 को त्रयोदशी तिथि सुबह 9.35 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। विशाखा नक्षत्र दोपहर 3.31 बजे तक रहेगा, फिर अनुराधा नक्षत्र लगेगा। शिव योग शाम 1.09 बजे तक सकारात्मक ऊर्जा देगा, इसके बाद सिद्ध योग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 9 June हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 जून 2025 को त्रयोदशी तिथि सुबह 9.35 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। विशाखा नक्षत्र दोपहर 3.31 बजे तक रहेगा, फिर अनुराधा नक्षत्र लगेगा। शिव योग शाम 1.09 बजे तक सकारात्मक ऊर्जा देगा, इसके बाद सिद्ध योग कार्यों में सफलता दिलाएगा। करण में तैतिल सुबह 9.35 बजे तक, फिर गर करण शाम 10.38 बजे तक, और इसके बाद वणिज करण रहेगा। राहु काल दोपहर 3 बजे से 4.45 बजे तक रहेगा, इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचें।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

आज का दिन यात्रा और पारिवारिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण है। आप परिवार में किसी विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी और पिता या वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान की प्राप्ति संभव है।

उपाय: सुबह बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौंम सः भौमाय नमः का 21 बार जाप करें।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम और रिश्तों में मधुरता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन वित्तीय जोखिम से बचें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय: किसी छोटी बालिका को भोजन कराएं। किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दान करें और शुक्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का 21 बार जाप करें।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

आज धन हानि की आशंका है, इस कारण सावधानी बरतें। रिश्तेदारों से तनाव संभव है, लेकिन मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनी छवि को निखारने के लिए नए तरीके अपनाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल पशु की सेवा करें और बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का 21 बार जाप करें।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में खुशी बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचने के लिए धैर्य रखें।

उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल या मिश्री दान करें। स्नान के जल में थोड़ा दही मिलाएं और चंद्र के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः का 21 बार जाप करें।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

रिश्तों में निकटता और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन या सत्ता से सहयोग मिलेगा। नए विचारों को अपनाने का समय है, लेकिन वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें, जिसमें रोली और चावल डालें। सूर्य के बीज मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का 21 बार जाप करें।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

संचार कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन संतान या शिक्षा से संबंधित चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य, विशेष रूप से पेट और आंखों का ध्यान रखें।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गोवंश की सेवा करें और बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का 21 बार जाप करें।

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal 9 June)

सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में प्रगति और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मन और आत्मा में संतुलन से शांति मिलेगी, लेकिन किसी अज्ञात भय से बचें।

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। किसी वृद्ध को वस्त्र दान करें और शुक्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का 21 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि

भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक और कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें। बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं और मंगल के बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का 21 बार जाप करें।

धनु राशि

आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति के योग हैं। शासन या किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण की संभावना है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। जोड़ों के दर्द से सावधान रहें।

उपाय: गाय को हल्दी लगी रोटी खिलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः का 21 बार जाप करें।

मकर राशि

पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। सत्ता और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के दायित्व पूरे होंगे। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें।

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं। शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 21 बार जाप करें।

कुंभ राशि

जीविका में प्रगति होगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। पारिवारिक तनाव संभव है। रिश्तों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए धैर्य रखें।

उपाय: किसी घायल कुत्ते की सेवा करें। शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 21 बार जाप करें।

मीन राशि

पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व पूरे होंगे। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें, सफलता निश्चित है।

उपाय: गाय को हल्दी लगी रोटी खिलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र च्ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः का 21 बार जाप करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News