Aaj Ka Rashifal इन 5 राशियों को 6 जून को होगा छप्परफाड़ लाभ, पढ़िए निर्जला एकादशी के दिन का राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 जून 2025 को एकादशी तिथि रहेगी और दिन शुक्रवार होगा। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र सुबह 6.34 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। व्यतीपात योग सुबह 10.13 बजे तक प्रभावी रहेगा, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 जून 2025 को एकादशी तिथि रहेगी और दिन शुक्रवार होगा। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र सुबह 6.34 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। व्यतीपात योग सुबह 10.13 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर वरीयान योग लगेगा। करण में वणिज दोपहर 3.31 बजे तक रहेगा, इसके बाद विष्टि करण शुरू होगा।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal)

घर में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।

उपाय: सुबह शुक्र देव के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का 21 बार जाप करें। किसी घायल कुत्ते को भोजन दें और उसका उपचार कराएं।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और निजी कार्यों के लिए दिन शुभ है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें और शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 21 बार जाप करें।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal)

बहुप्रतीक्षित कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। किसी छोटी बच्ची को खीर या मीठे चावल खिलाएं।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal)

लेन-देन में सावधानी बरतें। बुद्धि और कौशल से किए गए कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: सुबह किसी गरीब को दूध या आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 21 बार जाप करें।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

उपाय: सुबह कुत्तों को भोजन दें और बंदरों को केले या गुड़-चने खिलाएं।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal)

रचनात्मक प्रयास फलदायी होंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal)

धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में मेहनत अधिक होगी, लेकिन लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे।

उपाय: सुबह किसी गरीब को आटा या चावल दान करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal)

आर्थिक जोखिम से बचें। बुद्धि और कौशल से कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिन शुभ है।

उपाय: सुबह बंदरों को केले या गुड़-चने खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

संतान से सुखद समाचार मिलेगा। महत्वाकांक्षाएँ पूरी होंगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें। बृहस्पति के बीज मंत्र च्ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः का 21 बार जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

मकर राशि

शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंता रह सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी।

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 21 बार जाप करें। शाम को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

संतान के दायित्व पूरे होंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें। शाम को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

पिता का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंता रह सकती है।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और किसी कुत्ते को रोटी दें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News