Alia Bhatt And Fahadh Faasil बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जताई मलयालम एक्टर फहद फाजिल के साथ काम करने की इच्छा

Khabarwala 24 News New Delhi : Alia Bhatt And Fahadh Faasil बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मलयालम सिनेमा के सुपर पॉपुलर अभिनेता फहद फाजिल के साथ काम करने की इच्छा जताई हैं। एक्टर फहद फाजिल को पुष्पा, आवेशम जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। फहद एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Alia Bhatt And Fahadh Faasil बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मलयालम सिनेमा के सुपर पॉपुलर अभिनेता फहद फाजिल के साथ काम करने की इच्छा जताई हैं। एक्टर फहद फाजिल को पुष्पा, आवेशम जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

फहद एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनके काम की तारीफ अब हिंदी सिनेमा में भी होने लगी है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। वहां उन्होंने ब्रूट इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि वह किसी दिन फहद फाजिल के साथ काम करना पसंद करेंगी।

आलिया भट्ट ने की फहद की तारीफ (Alia Bhatt And Fahadh Faasil)

आलिया भट्ट से पूछा गया कि वो भविष्य में किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेगी? आलिया ने कहा कि ‘बहुत सारे एक्टर हैं और उनमें बहुत टैलेंट है। मुझे ‘डार्लिंग्स’ मे एक्टर रोशन मैथ्यू के साथ काम करने का मौका मिला। जो एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जिन्होंने मलयालम में बहुत सारी फिल्में की हैं लेकिन, अब वह हिंदी सिनेमा में भी धूम मचा रहे हैं।

‘आवेशम’ पसंदीदा फिल्मों में से एक (Alia Bhatt And Fahadh Faasil)

आलिया ने इसके बाद कहा कि ‘आवेशम’ उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है और उन्हें फहद की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि फहद फाजिल एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके काम की मैं तारीफ करती हूं। वो एक शानदार एक्टर हैं। ‘आवेशम’ मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है इसलिए मैं किसी दिन उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।’

फहद जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगे (Alia Bhatt And Fahadh Faasil)

वहीं बता दें कि फहाद जल्द ही फिल्म ‘द इडियट ऑफ इस्तांबुल’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर इम्तियाज अली ने दी है। जानकारी ये भी पता चली है कि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पहले ही शुरू हो गया है। हालांकि लीड एक्ट्रेस कौन होगी इस बारें में अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

सुपरहिट हुई थी दोनों ही फिल्में (Alia Bhatt And Fahadh Faasil)

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया को आखिरी बार 2024 की फिल्म जिगरा में देखा गया था अब वे यशराज की फिल्म अल्फा में काम कर रही हैं। इसके साथ ही साथ ही संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं फहद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पुष्पा 2: द रूल और आवेशम में देखा गया था. दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News