CLOSE

Hapur वैशाख अमावस्या पर ब्रजघाट, पूठ और लठीरा घाटों पर गंगा स्नान, भक्तों ने अर्जित किया पुण्य

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur वैशाख मास की अमावस्या पर ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा के घाटों पर भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। शनिवार रात से ही भक्त गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचने लगे थे। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद ब्रजघाट, पूठ और लठीरा के घाटों पर दिनभर भक्तों का जमावड़ा रहा। सुबह से शुरू हुआ स्नान का क्रम देर शाम तक चला। अनुमान है कि गंगानगरी में करीब दो लाख भक्त पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना की

स्नान के बाद कई भक्तों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में तर्पण किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-दक्षिणा दी। मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। ब्रजघाट में भीड़ से बचने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के पुष्पावती पूठ और गढ़ के खादर क्षेत्र के लठीरा घाटों को चुना। वैशाख अमावस्या पर इन दोनों घाटों पर भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

धर्मशाला होटल हुए फुल

वैशाख मास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिवार रात को तीर्थ नगर ब्रजघाट पहुंच गई। इस कारण होटल और धर्मशाला फुल हो गई। बाजारों में लोगों के पहुंचने से रौनक बढ़ गई थी।

- Advertisement -

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

वैशाख मास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण पुलिस ने गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किेए। संदिग्ध लोगों पर पुलिस टीम की पैनी निगाह रही। श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने के लिए पुलिस लगातार अनुरोध कर रही थी।

Hapur
Hapur
Add
Add

Hapur वैशाख अमावस्या पर ब्रजघाट, पूठ और लठीरा घाटों पर गंगा स्नान, भक्तों ने अर्जित किया पुण्य Hapur वैशाख अमावस्या पर ब्रजघाट, पूठ और लठीरा घाटों पर गंगा स्नान, भक्तों ने अर्जित किया पुण्य

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-