Tata Harrier EV प्रोडक्शन वैरिएंट इतना धांसू, हो गया देश की दिग्गज कंपनी की कार की रेंज और डिजाइन का खुलासा

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Harrier EV देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स वर्तमान में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बड़ी रेंज बेचती है। अब टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के लिए डिजाइन पेटेंट रजिस्टर्ड करा लिया है। यह देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी भी है। टाटा के पास […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Harrier EV देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स वर्तमान में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बड़ी रेंज बेचती है। अब टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के लिए डिजाइन पेटेंट रजिस्टर्ड करा लिया है। यह देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी भी है। टाटा के पास वर्तमान में टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी और कर्व ईवी जैसे मॉडल हैं, जिसमें नेक्सन ईवी की सबसे ज्यादा डिमांड है।

70 प्रतिशत हिस्सेदारी (Tata Harrier EV)

ऑटोमेकर के पास वर्तमान में भारतीय इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बाजार में लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अपकमिंग हैरियर ईवी के साथ कार निर्माता का लक्ष्य इस सेगमेंट पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना है। टाटा हैरियर ईवी में पावरफुल पावरट्रेन होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक एसयूवी फुल चार्ज पर करीब 500 किमी की रेंज के साथ आने की संभावना है। एसयूवी में समन मोड और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम ऑप्शनल होगा, जिसे OEM ने QWD नाम दिया है।

कैसा होगा डिजाइन (Tata Harrier EV)

टाटा हैरियर ईवी में नई ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, नया एयर डैम और ट्वीक्ड स्किड प्लेट है। दिलचस्प बात यह है कि पेटेंट डिजाइन में कुछ विशेषताएं हैं जो हैरियर ईवी को हाल ही में शोकेस किए गए मॉडल से अलग बनाती हैं। डिजाइन पेटेंट में अलॉय व्हील्स के लिए नया डिजाइन और दरवाजो चंकी क्लैडिंग दिया गया है। इसके अलावा छत पर लाइट्स भी हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि स्टॉक मॉडल में ये सुविधाएं होंगी या उन्हें एक्सेसरीज के रूप में बेचा जाएगा।

Harrier EV फीचर्स (Tata Harrier EV)

टाटा हैरियर ईवी फीचर्स के बात करें तो इसमें कई मॉडर्न सुविधाएं देखने को मिलेंगी। ये फीचर्स टाटा हैरियर आईसीई मॉडल से लिए गए हैं। इनमें से कुछ फीचर्स में ADAS सूट, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर कंडीशनिंग के लिए टच कंट्रोल, डैशबोर्ड पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को मिलाकर डुअल डिजिटल स्क्रीन होगी। उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी V2L और V2V जैसे फीचर्स के साथ आएगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News