Hapur होली के दिन गैस गीजर से दुर्घटना, पति-पत्नी की मौत

Khabarwala 24 News Hapur :Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बाजार में शुक्रवार शाम गैस का गीजर चलाकर बाथरूम में रंग छुटाने गए दपंति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के शाम के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur :Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बाजार में शुक्रवार शाम गैस का गीजर चलाकर बाथरूम में रंग छुटाने गए दपंति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के शाम के समय दोनों का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

कया है पूरा मामला (Hapur)

नगर निवासी नवीन गुप्ता उम्र करीब 43 वर्ष तहसील में स्टांप विक्रेता का कार्य करते थे। शुक्रवार को वह होली खेलने के उपरांत दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पत्नी कविता उर्फ साक्षी गुप्ता 38 के साथ बाथरूम में रंग छुटाने चले गए। परिजन के अनुसार वहां उन्होंने गैस का गीजर चला दिया।इस दौरान अचानक गैस गीजर से रिसाव शुरू हाे गया। इससे वह बेहोशी की हालत में हो गए। काफी देर तक भी जब दोनों बाहर नहीं निकले तो मां बाला देवी ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परेशान वृद्ध मां ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए तथा बाथरूम के दरवाजे को तोड़कर देखा तो दोनों अंदर बेहोश पड़े हुए थे।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

आनन फानन में मोहल्ले के लोग उनको कार में डालकर नगर के एक अस्पताल ले गए, जहां कविता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नवीन गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ पहुंचने पर चिकित्सकों ने नवीन गुप्ता को भी मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। होली का उत्साह चंद समय में ही शोक में बदल गया।

एक साथ उठी दो अर्थी तो मची चीखपुकार (Hapur)

परिवार के अनुसार शादी के बाद दोनों को दो बेटे दिव्यम 15 वर्ष तथा माधव नौ वर्ष है।चंद मिनटों में ही हुई दर्दनाक घटना के बाद वहां शोक पसर गया। शाम के समय जब दोनों की एक साथ अर्थी निकली तो हर किसी की आंख नम हो गई। परिजन का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। नम आंखों के बीच देर शाम गंगा तट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Add
Add

Hapur होली के दिन गैस गीजर से दुर्घटना, पति-पत्नी की मौत

Add
Add

Hapur होली के दिन गैस गीजर से दुर्घटना, पति-पत्नी की मौत

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News