Hapur होली पर खूब उड़ाया रंग और गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur होली पर लोगों ने एक दूसरो के जमकर रंग और गुलाल लगाया। दोपहर तक एक दूसरे को रंग लगाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं डीजे और ढोल पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। शुक्रवार सुबह से ही लोग एक दूसरों के घरों पर जाकर गुलाल लगा रहे थे और होली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur होली पर लोगों ने एक दूसरो के जमकर रंग और गुलाल लगाया। दोपहर तक एक दूसरे को रंग लगाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं डीजे और ढोल पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। शुक्रवार सुबह से ही लोग एक दूसरों के घरों पर जाकर गुलाल लगा रहे थे और होली की शुभकामनाएं दी गई।

जमकर डाला रंग, मारे गुब्बारे (Hapur)

होली पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। शुक्रवार सुबह होते ही बचचे अपने अपने घरों की छतों पर पहुंचे। बच्चों ने बाल्टी आदि में रंग गोलकर पिचकारियों और गुब्बारों को भरा। इसके साथ ही एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। पानी के साथ बच्चों ने जमकर धूम मचाया। आलम यह था कि गली मोहल्लों में बच्चों ने घरों के बाहर से निकलने वाले लोगों पर पानी डालकर गुब्बारे माकर हैप्पी होली का शोर मचाकर धमाल किया।

- Advertisement -

Hapur होली पर खूब उड़ाया रंग और गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

रंग और अबीर लगाकर दी बधाई (Hapur)

महिलाओं ने घरों में पकवान बनाए और घर पर आने वाले लोगों को मिठाई और पकवान आदि खिलाए। वहीं युवा सड़क पर वाहन लेकर हुड़दंग मचाने के लिए निकल गए। सभी अपने मित्रों के घर पहुंचे और रंग और अबीर लगाकर बधाई दी। मोहल्ले मोहल्ले युवाओं ने डीजे लगाया हुआ था, जहां जमकर नृत्य किया गया। आलम यह था कि एक दूसरे के ऊपर जमकर पानी डाला गया। महिलाओं ने भी जमकर होली खेली।

युवाओं ने जमकर किया नृत्य (Hapur)

युवाओं की टोली सड़कों पर घूमती दिखाई दी। युवाओं के चेहरे पूरा तरह से रंग में रंगे हुए थे। जबकि कुछ युवकों ने सिर पर नकली बाल और विभिन्न प्रकार के कपड़े पहने हुए ते। एेसे युवाओं को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता थी। बुजुर्गों ने बी एक दूसरे के गुलाल का तिलक लगाकर होली की बधाई दी। वहीं मिलाओं और युवतियों ने अपने घर और पड़ोस की महिलाओं के साथ जमकर होली खेली।

- Advertisement -

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध (Hapur)

होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, सार्वजनिक स्थानों के साथ साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस पिकेट पर जवान मुस्तैद रहे। सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में गश्त पर रहे। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न शहरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Add
Add

Hapur होली पर खूब उड़ाया रंग और गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

Add
Add

Hapur होली पर खूब उड़ाया रंग और गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

Add
Add

Hapur
Hapur

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News