Hapur अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में सबली अंडर पास के ऊपर बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्या है पूरा मामला (Hapur) पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में सबली अंडर पास के ऊपर बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को दिल्ली की ओर से आ रहा एक ट्रक जैसे ही सबली अंडर पास के पास पहुंचा तो ट्रक चालक ने ट्रक रोक कर बाल्टी लेकर सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह राजस्थान निवासी विजय सिंह है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ट्रक में अकेला था। वह बाल्टी में पानी लेने के लिए सड़क पार कर एक होटल पर जा रहा था कि यह हादसा हो गया।मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Hapur
Hapur

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News